फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Property traders and occupiers clash in land dispute

Fatehpur News: भूमि विवाद में प्रापर्टी कारोबारी व कब्जेदार पक्ष भिड़े

Fri, 31 May 2024 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Property traders and occupiers clash in land dispute
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के कोराई स्थित कीमती जमीन पर प्रापर्टी कारोबारी व कब्जेदार पक्ष के बीच बवाल हो गया। मामले का एक वीडियो भी बना है। पुलिस ने दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एक पक्ष की सदर कोतवाली क्षेत्र के बकंधा निवासी रिचा अनुसूचित जाति की है। महिला का ने बताया कि कोराईं में उसके खेत है। खेत पर मूंग की फसल की सिंचाई पति अतुल व ससुर सीताराम के साथ कर रही थी। आरोप है कि सिविल लाइन निवासी प्रापर्टी कारोबारी हरिश्चंद्र मिश्रा साथियों संग कार से पहुंचा। उसका हाथ पकड़ लिया और अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर जातिसूचक शब्द बोलकर जान से मारने की धमकी दी। पिस्टल लहराकर धमकी देने लगा। पति व ससुर के साथ भी मारपीट कर भाग निकले।
विज्ञापन

उधर, हरिश्चंद्र मिश्रा ने बताया कि खेत की देखभाल के लिए बुधवार शाम गया था। जहां सीताराम, रिचा उसे देखते ही गाली गलौज करने लगे। मना करने पर रिचा ने कालर पकड़ ली। सीताराम, अतुल, वरूण को मारापीटा। इसी दौरान अतुल ने असलहा लहराकर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह जान बचाकर भागा। उसकी कार में तोड़फोड़ की गई। खेत का मुकदमा उपजिलाधिकारी फतेहपुर व न्यायालय सीनियर डिवीजन में विचाराधीन है। दोनों न्यायालय का स्थगन आदेश भी प्राप्त है। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि घटना का एक वीडियो मिला है। वीडियो में हरिश्चंद्र मिश्रा अकेला दिख रहा है। दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed