{"_id":"69c6dc6a84a6fd85820dbcdf","slug":"processions-displays-of-bravery-and-tableaux-captivated-the-hearts-of-people-on-ram-navami-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-151739-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रामनवमी पर निकलीं शोभायात्राएं, शौर्य प्रदर्शन और झांकियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रामनवमी पर निकलीं शोभायात्राएं, शौर्य प्रदर्शन और झांकियों ने मोहा मन
विज्ञापन
फोटो-20-बिंदकी कस्बे में शोभा यात्रा निकालते लोग। संवाद
- फोटो : 1
फतेहपुर। रामनवमी पर शुक्रवार को शहर समेत विभिन्न कस्बों में भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकियों, जयकारों और शौर्य प्रदर्शन के साथ निकली यात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जगह-जगह स्वागत, फूलों की वर्षा और प्रसाद वितरण किया गया।
शहर में बाकरगंज पुलिस चौकी के सामने से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा लाठी मोहल्ला, चौगलिया, चौक चौराहा होते हुए कोतवाली पहुंची। यहां हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शौर्य प्रदर्शन करते हुए तलवारबाजी का प्रदर्शन किया। इस दौरान विहिप के वीरेंद्र पांडेय, पप्पन रस्तोगी, सत्यभगवान गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हुसैनगंज में प्राचीन हनुमान मंदिर से निकली शोभायात्रा पूरे कस्बे में भ्रमण कर शीतला मंदिर परिसर में संपन्न हुई। यात्रा में भगवान राम दरबार की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी, बजरंग दल के नरेंद्र हिंदू, राजन गुप्ता, राहुल गुप्ता, पंकज चौरसिया, शालू पंडित, भाजपा नेता संतोष सिंह राजू, पप्पू सिंह चौहान, संदीप गुप्ता और ओमप्रकाश पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
हथगाम में तेहीपारा मोहल्ला स्थित संकट मोचन धाम मंदिर में हवन-पूजन के बाद शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान पटाखे दागे गए और झांकियों पर फूलों की वर्षा की गई। इस दौरान राम दल के अध्यक्ष अगेंद्र उर्फ रानू साहू, अजय गुप्ता, अमन साहू, धनंजय सिंह, जितेंद्र और अमित मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
धाता में भी रामनवमी पर भगवान श्रीराम की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें श्रद्धालु भगवा झंडे और अस्त्र-शस्त्र लेकर शामिल हुए। इस मौके पर नगर पंचायत खखरेडू अध्यक्ष ज्ञानचंद केसरवानी, धाता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू पासवान, मंडल अध्यक्ष रामनारायण मिश्र, विवेक सिंह और रामनरेश सिंह मौजूद रहे।
किशनपुर में शोभायात्रा राम देवालय मंदिर से शुरू होकर पुरानी बाजार होते हुए रौताना हनुमान मंदिर पहुंची। यात्रा में घोड़े और ऊंट पर सवार देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
बिंदकी में सिद्धपीठ मां ज्वाला देवी मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व श्रीराम भक्त सेवा समिति के अध्यक्ष ओमजी हिंदू ने किया। यात्रा ज्वाला देवी मंदिर, गांधी चौराहा, सर्राफा बाजार, फाटक बाजार, घियाही गली, किराना गली, खजुहा चौराहा, महाजनी गली, कटरा मोहल्ला, बजरिया, बड़ा कुआं, मुगल रोड, आंबेडकर चौराहा और तहसील रोड होते हुए पुनः मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह प्रसाद वितरण भी किया। इस मौके पर अश्वनी गुप्ता, प्रमोद सिंह परिहार, मुन्ना लाल सोनकर, सोमवती निषाद, ब्रजेश मिश्रा, अवधेश साहू, अंकित और आदर्श चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो-20-बिंदकी कस्बे में शोभा यात्रा निकालते लोग। संवाद- फोटो : 1