फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   problem

अब परिवार व मवेशियों की सताने लगी चिंता

Wed, 25 Sep 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
problem
फतेहपुर। यमुना नदी की बाढ़ कम होते ही तटवर्ती गांव में लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। फसलों के तैयार होने पर परिवार के लिए सपने देखने वाले किसान अब मायूस नजर आ रहे हैं। उनको परिवार का खर्च चलाने और मवेशियों के पेट भरने की चिंता सता रही है। यमुना तिरहार के कई तटवर्ती गांव में अभी भी कीचड़ बना हुआ है। लोग कीचड़ में अपने मवेशियों को बांध रहे हैं और आवागमन कर रहे हैं। यमुना नदी का पानी लगातार कम हो रहा है। इससे जहां लोगों को बाढ़ के भय से राहत मिल गई है। वहीं बाढ़ से बर्बादी का मंजर भी निखरने लगा है। बर्बाद हुई गृहस्थी, गिरे घर और बाढ़ के कहर में समाई फसलों को देख कर लोगों को परिवार पालने के चिंता सताने लगी है। फसलों के नष्ट होने से मवेशियों का चारा भी नहीं बचा है। वहीं किशनपुर क्षेत्र के असहटा, बहुआ क्षेत्र का पलटू का पुरवा गांव अभी भी बाढ़ से ग्रसित है। लोगों को बाढ़ के पानी से होकर आवागमन करना पड़ता है। बाढ़ नियंत्रण की रिपोर्ट के अनुसार ललौली में 98.350 मीटर पर यमुना का पानी बह रहा है। जो खतरे के निशान से करीब साढ़े चार मीटर नीचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed