फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Praying for the peace and tranquility of the country after offering prayers on Eid-ul-Azha

पेज चार: ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर मुल्क के अमन चैन की मांगी दुआ

Fri, 30 Jun 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 30 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Praying for the peace and tranquility of the country after offering prayers on Eid-ul-Azha
फतेहपुर। शहर काजी कारी फरीद उद्द्दीन कादरी ने पूर्व की भांति परंपरागत ढंग से मोहल्ला पनी स्थित जामा मस्जिद बन्दगी मिया में ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ाई। उन्होंने कहा कि हम सब को मिलाकर राष्ट्र का वजूद है। इस मुल्क में विभिन्न जाति धर्म, आस्था के लोग निवास करते हैं। इसके बाद भी यह अखंड भारत है। हमारे प्यारे हिन्दुस्तान में हर धर्म के लोगों को अपने धर्म, शिक्षा तथा अपनी उन्नति के लिए काम करने की संवैधानिक आजादी है।
विज्ञापन

उन्होंने ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर लोगों को संकल्प दिलाया कि जिस तरह पैगंबर इब्राहीम, पैगम्बर इस्माईल व मां हाजरा ने शैतान की बात नहीं मानकर राहे हक में अल्लाह की खुशी के लिए जानी-माली कुर्बानी पेश की। उसी तरह हमें भी चाहिए कि सच को बचाने के लिए असामाजिक शरारती तत्वों के बहकाने में नहीं आए। हमे चाहिए कि जनपद, राज्य व देश ही नहीं बल्कि विश्व बंधुत्व व भाइचारे की कोशिश करें। उन्होंने देश की सुरक्षा, समृद्धि तथा भाई चारा कायम रखने की दुआ की। ईद-उल-अजहा की एक दूसरे को मुबारक बाद दी और शुक्रिया अदा किया ।
विज्ञापन


खुदा से इंसानियत की राह में चलने की मांगी दुआ
फतेहपुर। जिला कारागार में निरुद्ध करीब दो सौ बंदियों ने ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ी। खुदा से इंसान को इंसानियत की राह में चलने और चलाने की दुआ मांगी। जेल में बंदियों को मौलाना हाफिज मो. मक्की ने नमाज पढ़ाई। कारागार परिसर में हिंदू बंदियों ने मुस्लिम बंदियों के गले लगकर मुबारकबाद दी। जेल अधीक्षक मो. अकरम खान ने बंदियों नमाज पढ़ाने का इंतजाम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा बकरीद नगर व क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। अकीदतमंदों ने ईदगाह के अलावा मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की और मुल्क की सलामती की दुआ मांगी। इसके बाद एक दूसरे को गले लगा कर मुबारकबाद दिया। ईदगाह में विभिन्न संगठनों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। गुरुवार को ईद उल अजहा बकरीद के त्योहार को लेकर सुबह से ही नगर व क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। युवा, बच्चे, बुजुर्ग सभी में त्योहार को लेकर उत्साह का माहौल था। सुबह 8 बजे नमाज अदा करने के लिए बड़ी तादाद में लोग नगर के खजुहा रोड स्थित ईदगाह मैदान में एकत्र हुए। इसके अलावा नगर के विभिन्न मस्जिदों में भी नमाज पढ़ने के लिए लोग पहुंचे। ईदगाह मैदान में शहर काजी मोहम्मद रजा कादरी ने नमाज अदा कराई। नमाज के दौरान मुल्क की सलामती की दुआ की गई। इस मौके पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालु गुप्ता, रवि गुप्ता, बसपा नेता बबलू सिंह, इकरार बेग उर्फ लाला, अनीस डायमंड, रामकुमार साहू, सुनीता गुप्ता सहित तमाम लोगों ने गले मिलकर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी। नगर के ललौली रोड, महाजनी गली, लंका रोड, कुंवरपुर रोड सहित सभी मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed