फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pradhan's son shot dead in the evening

Fatehpur News: प्रधान के पुत्र की सरे शाम गोली मारकर हत्या

Tue, 18 Feb 2025 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's son shot dead in the evening
मिथुन कुमार उर्फ मतेश  - फोटो : परिजन
खखरेरू (फतेहपुर)। भीमपुर (मंझनपुर) के अनुसूचित जाति की प्रधान के बेटे की सोमवार की शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस की जांच में महिला से जुड़ा विवाद का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पांच नामजद और एक अन्य समेत छह पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

भीमपुर उर्फ मंझनपुर गांव निवासी सुरेश सोनकर की पत्नी सावित्री देवी ग्राम प्रधान हैं। उनका पुराना घर गांव के मध्य स्थित है, जबकि नया घर करीब साढ़े सौ मीटर के फासले पर गांव किनारे बना है। प्रधान के दूसरे नंबर का पुत्र मिथुन कुमार उर्फ मतेश कुमार (28) सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे पुराने से नए घर को जा रहा था।
विज्ञापन

वह गांव के ही मन्ना पासवान के दरवाजे के पास पहुंचा। उसी बीच गांव के ही रहने वाले कुलदीप पासवान, अर्जुन उर्फ कुल्लू पासवान, रामबाबू पासवान, रामू पासवान, रामजी उर्फ गुड्डू पटेल तथा एक अन्य समेत छह लोगों ने पकड़कर गोली मार दी। गोली लगने से युवक की मौके पर मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। युवक के छोटे भाई की सूचना पर करीब आधे घंटे बाद मौके पर पुलिस पहुंची। इसके कुछ ही देर बाद धाता पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खखरेरू पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने लोगों और परिजनों से बातचीत करके घटना की जानकारी ली। युवक के पिता सुरेश सोनकर ने तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखी है। थानेदार बच्चेलाल ने बताया कि मरने वाले युवक पर एक महिला संबंधित मुकदमा पहले से चल रहा है। आरोपियों ने इसी खुन्नस में गोली मारकर हत्या की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
.....................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed