{"_id":"696e7e41c0057bcbd0058634","slug":"pradhans-four-nephews-sent-to-jail-for-murder-of-elderly-man-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-147826-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बुजुर्ग की हत्या में प्रधान के चार भतीजे भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बुजुर्ग की हत्या में प्रधान के चार भतीजे भेजे गए जेल
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह गांव में बुजुर्ग की मौत के मामले में सोमवार सुबह पुलिस ने चार आरोपियों को जेल भेजा है। आरोपियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई है। तीन आरोपी सगे भाई और प्रधान के भतीजे हैं।
थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के अगवा होने के शक में बृहस्पतिवार को एक परिवार को बंधक बनाकर पीटा गया था। पिटाई में घायल बुजुर्ग गंगासागर की शुक्रवार शाम मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम बाद परिजन ने रविवार को शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। परिजन ने आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की थी।
पुलिस ने प्रधान के भतीजे घनश्याम मिश्रा, बृजराज उर्फ टिर्रा, लालजी मिश्रा और लालजी की पत्नी सुमन को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी सगे भाई हैं। गाजीपुर थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गैरइरादतन हत्या की धारा बढ़ाकर आरोपियों को जेल भेजा गया है।