फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pradhan calls Dalit woman home and tries to rape her

Fatehpur News: प्रधान ने दलित महिला को घर बुलाकर की दुष्कर्म की कोशिश

Thu, 03 Oct 2024 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Pradhan calls Dalit woman home and tries to rape her

विज्ञापन
फतेहपुर। ग्राम प्रधान ने घर बुलाकर दलित महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पुलिस से शिकायत करने पर प्रधान ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


राधानगर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि प्रधान गुलाम मोहम्मद ने उसे भतीजे के माध्यम से 28 सितंबर की शाम घर पर बुलाया। वह उनके घर पहुंची। घर पर कोई नहीं था। अकेला पाकर प्रधान उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। उसके कपडे़ फाड़ दिए। वह किसी तरह से भाग आई। उसने मामले की शिकायत पुलिस से करनी चाही। प्रधान ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने डर के चलते शिकायत नहीं की। पीड़िता किसी तरह मंगलवार को जयराम नगर चौकी पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच सीओ की ओर से की जा रही हैँ। आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed