{"_id":"6939c459e9fc690ca107911a","slug":"pradhan-accused-of-biting-the-teenagers-cheek-and-beating-her-mother-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-145375-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: प्रधान पर किशोरी के गाल पर काटने और मां को पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: प्रधान पर किशोरी के गाल पर काटने और मां को पीटने का आरोप
विज्ञापन
हथगाम। थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरियों को गोभी के पत्ते चराने के विवाद में पड़ोसी प्रधान ने किशोरी के गाल पर काट लिया। विरोध पर मां के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं को पुरुष कांस्टेबल के साथ मेडिकल के लिए भेजा है। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट की शिकायत की है।
किशोरी खेत से अपनी बकरियों के लिए गोभी के पत्ते लेकर बुधवार को घर पहुंची थी। आरोप है कि प्रधान हरिश्चंद्र ने पत्तों को बकरी से चराने लगा। विरोध पर किशोरी के गाल पर हरिश्चंद्र ने काट लिया।
बचाव में पहुंची किशोरी की मां को भी पीट दिया। हरिश्चंद्र ने बताया कि विवाद उसकी पुत्रियों से हुआ है। पुत्रियों से भी मारपीट की गई है। प्रभारी निरीक्षक डीपी गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्ष से प्राथमिक दर्ज की गई है। मेडिकल परीक्षण में महिलाओं के साथ किसकी ड्यूटी लगाई गई है इसकी जांच की जाएगी।