फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   pradersan

कार्य बहिष्कार से नए कनेक्शन, बिजली वसूली सब बंद

Sat, 23 Nov 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
pradersan
फतेहपुर। जीपीएफ और सीपीएफ घोटाला होने से नाराज अवर अभियंता कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे नए विद्युत कनेक्शन का काम बंद हो गया है। अवर अभियंता ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं कर रहे हैं। तीन दिन में एक भी नया कनेक्शन नहीं हुआ। बिजली की वसूली भी बंद है। इससे विभाग को हर दिन लाखों रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने जीपीएफ, सीपीएफ हुए घोटाले में न्याय न मिलने से धरना-प्रदर्शन शुरू किया था। उनके 48 घंटे के कार्य बहिष्कार के बाद बुधवार से राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के पदाधिकारी और सदस्यों ने अपना कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इनका आंदोलन 23 नवंबर तक चलेगा। अवर अभियंताओं ने तीसरे दिन शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर आबू नगर के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। अवर अभियंताओं की हड़ताल से घरेलू व कामर्शियल बिजली कनेक्शन का काम बंद हो गया है। उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन आवेदन करा दिया है लेकिन जेई की रिपोर्ट न लगने की वजह से कनेक्शन की संस्तुति नहीं हो पा रही है। अब उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन कराने में ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसके बाद अवर अभियंता अपनी आईडी से उस कनेक्शन पर रिपोर्ट लगाते हैं। इसके बाद उपभोक्ता को कनेक्शन जारी हो जाता है। कार्य बहिष्कार कर रहे अभियंताओं ने अपनी आईडी बंद कर रखी है। इससे कनेक्शन होने बंद हो गए हैं। इसके अलावा राजस्व वसूली, बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान भी ठप है।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीओ असोथर जाहिद सिद्दीकी, मलवां एसडीओ पीसी भारती, विनय कुमार, एसडीओ मीटर संजय कुमार, अवर अभियंता अभिनव कुमार, हरिकेश, नरेंद्र, मुकेश, प्रमोद सिंह, बसंतलाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
संविदा कर्मियों के हवाले उपकेंद्र
फतेहपुर। अवर अभियंताओं के हड़ताल में जाने से उपकेंद्र की व्यवस्था संविदा कर्मियों के हवाले है। उपकेंद्र के फीडरों से सप्लाई देना और फाल्ट होने पर बंद करना संविदा कर्मियों की जिम्मेदारी बनी हुई है। कहीं फाल्ट होने पर सही कराने की जिम्मेदारी भी संविदा कर्मी निभा रहे हैं। एचटी लाइन से लेकर एलटी लाइन की देखरेख संविदा कर्मी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed