फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Potato increased from eight to Rs 20 per kg

Fatehpur News: आठ से बढ़कर 20 रुपये किलो पहुंचा आलू

Sat, 27 May 2023 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 27 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Potato increased from eight to Rs 20 per kg
फोटो-4-आईटीआई रोड पर लगी सब्जी की दुकान। संवाद
विज्ञापन

आठ से बढ़कर 20 रुपये किलो पहुंचा आलू

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। सब्जियों के राजा आलू के भाव बढ़कर ढाई गुना पहुंच गए हैं। हरी सब्जियों की कीमतें आसमान पहुंच रही हैं। महंगाई के कारण सब्जियां मध्य वर्गीय परिवारों की थालियों से गायब हो रही हैं।
जिले में बंपर पैदावार के बावजूद आलू के भाव आठ रुपये से बढ़कर 20 प्रतिकिलो पहुंच चुके हैं। इसके अलावा 15 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर 80 रुपये किलो है। भिंडी और करैला के भाव 40 रुपये किलो हैं। कटहल 50 रुपये किलो, परवल 60 रुपये किलो, बैगन 30 रुपये किलो बिकने लगा है। कद्दू 30 रुपये किलो, छोटी लौकी प्रति पीस 10 रुपये बिक रही है।
विज्ञापन

मूली 10 रुपये की दो पीस, गाजर 60 रुपये किलो और चुकंदर 80 रुपये किलो बिक रहा है। खीरा 40 रुपये किलो, फूल गोभी 50 रुपये और पत्ता गोभी 40 रुपये प्रति पीस बिक रही है। हरी मिर्च के भाव 50 रुपये किलो पहुंच गए हैं। तरोई 40 रुपये किलो है। लहसुन 50 रुपये किलो और प्याज के भाव 20 रुपये किलो पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी आढ़ती रफीक का कहना है कि जिले की पैदावार बड़ी मात्रा में कोल्ड स्टोरेज में पहुंच गया है। इसीलिए बाजार में आलू की कमी हो चुकी है। अन्य सब्जियों के भाव सहालग के कारण बढ़े हैं। सहालग खत्म होने के बाद सब्जियों के भाव गिर सकते हैं।
.............................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed