फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Politics is done in the name of cow in the country: Bhupesh Baghel

देश में गाय के नाम पर राजनीति की जाती है: भूपेश बघेल अन्य केंद्र

Sun, 28 May 2023 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 28 May 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Politics is done in the name of cow in the country: Bhupesh Baghel
फोटो-15- बुढ़ंदा में सभा को संबोधित करते छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल। संवाद
विज्ञापन

फोटो-16- कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद
- गोशालाओं में अनुदान लेकर लोग मोटे और गाय दुबली होकर भूख से मर रही है
संवाद न्यूज एजेंसी
अमौली (फतेहपुर)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि विदेश में गाय दूध देती है और देश में उनके नाम पर राजनीति की जाती है। गाय की कोई सेवा नहीं करना चाहता है। गोशालाओं में अनुदान लेकर लोग मोटे हो रहे है और गाय दुबली होकर भूख से मर रही है। उन्होंने बगैर नाम लिए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। वे ब्लॉक अमौली के गांव बुढ़ंदा आयोजित रामकथा में पहुंचे थे।
उन्होंने श्रीराम को अपना भांजा बताया। कहा कि छत्तीसगढ़ जिला रायपुर के चंद्रपुरी में माता कौशल्या का मायका यानी रामजी का ननिहाल है। इस नाते वे मेरे भांजे और पूज्य हैं। पूरे देश में केवल चंद्रपुरी में ही माता कौशल्या का मंदिर है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति, धरोहर को संजोने के लिए राम गमन पथ, चांपा जिले के सबरी आश्रम सहित नौ जगहों पर हजारों करोड़ से विशेष विकास कराए जा रहे हैं। भाजपा सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केवल कहने से किसानों की आय दोगुनी नहीं होती है। छत्तीसगढ़ में गन्ना, धान सहित कई उपज सबसे अधिक सरकारी दरों पर खरीदी जा रही हैं। तीन वर्षों में गाय का गोबर दो रुपये किलो, गोमूत्र चार रुपये लीटर खरीद कर 28 लाख क्विंटल वर्मी कंपोस्ट बना चुके हैं। उससे 60 हजार लीटर प्राकृतिक पेंट बनाया जा चुका है, जिसे सभी सरकारी भवनों में प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संसद में जाने का विरोध नहीं है। संसद के उद्घाटन पर पीएम मोदी की हठधर्मिता का विरोध कर रहे हैं। भाजपा के भ्रष्टाचार से तंग आकर कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को चुना। अब जनता बदलाव चाह रही है। विपक्षी दल की एकजुटता से हम आगामी सभी चुनाव जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
फोटो-20-छग के सीएम भूपेश बघेल दीप प्रज्जवलित करते हुए। संवाद
सीएम ने मंदिर के किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
- बुढ़ंदा के चौमुख धाम मंदिर में शिव परिवार के दर्शन किए
संवाद न्यूज एजेंसी
अमौली। ब्लॉक के गांव बुढ़ंदा में आयोजित रामकथा में भूपेश बघेल शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने शंकराचार्य आत्मानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया और माता-पिता की स्मृति में बनाए गए चौमुख धाम मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियों के दर्शन किए।
उन्होंने कनिष्ठ जगतगुरू शंकराचार्य आत्मानंद सरस्वती को कथा व्यास के साथ अच्छा समाज सुधारक बताया। कहा कि पहली बार अपनी विधानसभा क्षेत्र पाटन में शंकराचार्य जी का प्रवचन सुना, तो बहुत प्रभावित हुआ। ऐसा अहसास हुआ कि जो कार्य मैं कर रहा हूं। उसे आप अपने प्रवचन से जागरूक कर गति प्रदान कर रहे हैं। आपने मुझे जन्मभूमि में आने के लिए आमंत्रित किया। उसे मैं आदेश मानकर आशीर्वाद लेने आ गया। मैं भाग्यशाली हूं कि आप सभी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। बघेल लगभग डेढ़ घंटे देरी से करीब तीन बजे यहां पहुंचे।

उन्होंने मंच पर पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलित कर व्यास पीठ का माल्यार्पण किया। प्रशांत पांडेय, राजकुमार सिंह, श्रीनारायण तिवारी, पूर्व विधायक जगदीश नारायण शर्मा, संजय शुक्ला, मनोज तिवारी, डॉ. बीडी त्रिपाठी, विनोद त्रिवेदी सहित अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालक उमेश त्रिवेदी ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed