फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   politics

कांग्रेसियों ने चलाया किसान जन जागरण अभियान

Sun, 23 Feb 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
politics
कांग्रेसियों ने चलाया किसान जन जागरण अभियान
विज्ञापन

- नुक्कड़ सभा कर भाजपा सरकार पर साधा निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिंदकी। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेसियों ने शनिवार को किसान जन जागरण अभियान चलाया। कांग्रेस सरकार में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी लोगों को दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ सभा का आयोजन कर किसानों से पत्रक भरवाए गए।

पूर्व सांसद व प्रदेश महासचिव राकेश सचान के नेतृत्व में यह जन जागरण अभियान चलाया गया। किसानों को कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया। मेवलापुर गांव में नुक्कड़ सभा पर पूर्व सांसद राकेश ने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार ने यूरिया के दाम बढ़ा दिए हैं और उसका वजन कम कर दिया है। धान का समर्थन मूल्य 1750 रुपये है, जो लागत से कम है। पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। भाजपा सरकार ने गन्ने का मूल्य एक भी रुपया नहीं बढ़ाया है। वहीं किसानों का करोड़ों रुपया बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed