{"_id":"62ed734ccf4d1027a83a289d","slug":"political-fatehpur-news-knp711439197","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः चंद्रकिशोर बने प्रधान, ममता ने बीडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेनपुर के नवनिर्वाचित प्रधान चन्द्र किशोर। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
Link Copied
हुसैनगंज। भिटौरा ब्लाक क्षेत्र के प्रधान समेत तीन पदों के लिए हुए उप चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। सेनपुर ग्राम पंचायत के चंद्र किशोर ने 54 वोट से जीत दर्ज की। छेउका-हुसैनगंज क्षेत्र पंचायत सीट पर ममता ने 123 वोट से जीत दर्ज की। सेनपुर ग्राम पंचायत सदस्य पद पर संजय कुमार ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
सेनपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर उप चुनाव में चंद्र किशोर और अब्दुल सलाम ने नामांकन किया था। यहां पर 1282 वोट पड़े। 46 मत अवैध मिले। चंद्र किशोर को 443 और अब्दुल सलाम को 389 मत मिले। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए संजय कुमार और राधे ने नामांकन किया था। संजय कुमार को 69 व राधे को 16 मत मिले। दो मत अवैध पाए गए। छेउका-हुसैनगंज क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए ममता देवी व सुशीला मैदान में थीं। ममता को 242 और सुशीला को 119 मत मिले। 17 मत अवैध पाए गए। आरओ जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।