{"_id":"625f04ca7907e36da80daad9","slug":"political-fatehpur-news-knp692149742","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतें सुन साध्वी का पारा हाई, थाने पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतें सुन साध्वी का पारा हाई, थाने पहुंचीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमौली। लोगों की शिकायतों पर केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और विधायक राजेंद्र पटेल मंगलवार रात जाफरगंज थाने पहुंच गए। उन्हें बताया गया कि थानेदार छुट्टी पर है। इस पर साध्वी ने आईजी से शिकायत की। इसके 10 मिनट बाद ही थानेदार थाने पहुंच गए। साध्वी ने प्रभारी निरीक्षक से नाराजगी जताई। उन्होंने उच्चाधिकारियों से कार्रवाई के लिए कहा है।
केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी और जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल एक भागवत कथा में शामिल होने बिंदौर गांव पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद साध्वी से तीन महिलाओं ने अलग-अलग शिकायत की। एक महिला ने घरेलू हिंसा, दूसरी ने छेड़खानी और तीसरी ने मारपीट में कार्रवाई की बात कही। एक प्रधान ने 35 सौ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। बारा यमुना घाट से रात को अवैध मौरंग खनन की शिकायत हुई। इन मामलों को लेकर थाने के मौजूद सिपाहियों से थानेदार सतीश कुमार के बारे में पूछा। सिपाहियों ने थानेदार के थाने में होने की बात कही। थानेदार से मोबाइल पर संपर्क नहीं हुआ तो साध्वी और विधायक थाने पहुंच गए। थाने में साध्वी ने दीवान से माननीयों द्वारा आचरण शिकायत दर्ज कराने का रजिस्टर मांगा। दीवान ने महिला हेल्प डेस्क का रजिस्टर सौंप दिया। दीवान ने थानेदार के अवकाश में होने की बात कही। तभी विधायक ने आईजी को फोन किया। इसके 10 मिनट बाद ही थानेदार पहुंच गए। उनसे शिकायतों को लेकर सवाल किए। थानेदार सही जवाब नहीं दे सके। साध्वी ने बताया कि उच्चाधिकारियों से प्रकरण की शिकायत की गई है।