फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   political

कल्लू को पछाड़ अविनाश एमएलसी

Tue, 12 Apr 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
political
एमएलसी चुनाव के विजेता अविनाश सिंह को प्रमाण पत्र देतीं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा दुबे साथ ? - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कानपुर-फतेहपुर विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अविनाश सिंह चौहान ने सपा उम्मीदवार व निवर्तमान एमएलसी दिलीप यादव कल्लू को 4387 वोटों से हरा दिया। भाजपा ने सपा से यह सीट छीन ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा दुबे ने अविनाश सिंह को जीत का प्रमाण दिया।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना में शुरुआत से ही भाजपा प्रत्याशी आगे रहे। मतगणना बढ़ने के साथ ही भाजपा की जीत का अंतर बढ़ता गया। दूसरे चरण में ही सपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर छोड़कर जाने लगे। मतगणना पूरी होने पर भाजपा उम्मीदवार अविनाश सिंह चौहान को 4686 वोट मिले। सपा उम्मीदवार दिलीप यादव कल्लू को 299 वोट ही मिल सके। भाजपा प्रत्याशी ने 4387 वोटों से सपा प्रत्याशी को शिकस्त दी। जीत का प्रमाण पत्र मिलने के बाद नव निर्वाचित एमएलसी ने अपनी जीत का श्रेय संगठन के साथ सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि फतेहपुर जनपद के मतदाताओं ने जीत में बड़ी भूमिका का निर्वहन किया। कानपुर नगर और देहात के साथ ही फतेहपुर से अपार समर्थन व आशीर्वाद उन्हें मिला है। परिणाम की घोषणा होते ही कलक्ट्रेट परिसर में ढ़ोल-नंगाड़े पर भाजपाई नाचने लगे। जय श्रीराम का उद्घोष किया।
विज्ञापन

विजयी होने का प्रमाण लेकर बाहर निकले अविनाश सिंह का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, विधायक पूनम शंखवार, पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी, पूर्व विधायक विनोद कटियार, राजेंद्र सिंह चौहान, मदन पांडेय, लाखन सिंह राजपूत, प्रमोद त्रिपाठी, अंशु त्रिपाठी और मीडिया प्रभारी विकास मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीत के बाद एमएलसी बने अविनाश सिंह और पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। वहां जमकर जश्न मनाया गया। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, बिंदकी विधायक जयकुमार जैकी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुखलाल पाल, पुष्पराज पटेल, अंजू त्रिपाठी, अर्चना त्रिपाठी और अपर्णा सिंह गौतम मौजूद रहे।

विधान परिषद-28 कानपुर-फतेहपुर प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 5307 रही। इसके सापेक्ष कुल 5157 वोट पड़े थे। इसमें भाजपा प्रत्याशी अविनाश सिंह चौहान को 4686 वोट प्राप्त हुए। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दिलीप यादव को 299 वोट मिले। जबकि 172 वोट अवैध पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed