{"_id":"5fba9a738ebc3e9bcc42d87c","slug":"political-fatehpur-news-knp5956932148","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीत संगीत के बीच मनाया गया मुलायम का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीत संगीत के बीच मनाया गया मुलायम का जन्मदिन
विज्ञापन
शहर के शादीपुर स्थित पार्टी कार्यालय में केट काटते सपाई
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सपाइयों ने पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। रविवार को शहर के शादीपुर स्थित पार्टी जिला कार्यालय में केक काटकर पार्टी जनों ने एक दूसरे को खिलकर जन्मदिन की बधाई दी। इससे पहले आयोजित कार्यक्रम में गीत संगीत के बीच सपा सरकार की जनहित की योजनाओं का प्रचार किया गया।
जन्मदिन समारोह में अशोक कुमार चंचल की टीम ने सपा सरकार की कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता, पढ़ें बेटियां, बढ़े बेटियां, लैपटाप वितरण आदि योजनाओं की गीत संगीत के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने कहा कि सरकारी अस्पतालों का आठ रुपये का पर्चा एक रुपये में करने, किसानों की सिचाई मुफ्त करके पार्टी नेता ने किसान गरीबों के लिए बड़ा निर्णय लिया था।
पूर्व विधायक मदनगोपाल वर्मा, अरुणेश पांडेय, सतीश राज सिंह, रीता प्रजापति, वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश सिंह उर्फ जालिम सिंह, डीडी कुशवाहा, रहीम राईन, नफीस उद्दीन, सुरेश पाल, कामता यादव, सरिज पाल रावत, राजू साहू, राजेंद्र निषाद, यासीन वारसी, अशोक कुमार सिंह, मतीन अहमद, राजेंद्र वर्मा, अनिरुद्ध यादव, चौधरी मंजरयार, संगीता राज पासी, मो. आरिफ, अखिलेश अग्रवाल, विनोद पासवान, मो. साबिर आदि मौजूद थे।