{"_id":"6109988f8ebc3ec3e71600de","slug":"political-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6441551150","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की मौत पर लोहिया वाहिनी ने घेरा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की मौत पर लोहिया वाहिनी ने घेरा थाना
विज्ञापन
बकेवर। स्नातक छात्रा की मौत के मामले में मंगलवार को समाजवादी लोहिया वाहिनी द्वारा थाने का घेराव कर नारेबाजी की। जाम लगाने का प्रयास किया। करीब आधा घंटे तक यातायात मामूली रूप से बाधित रहा। पुलिस ने सभी को शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ बिंदकी भी मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से बातचीत की।
बकेवर थानाक्षेत्र में चार जुलाई की रात एक लड़की घर से लापता हो गई थी। सात जुलाई की शाम गांव किनारे से उसका शव बरामद किया गया था। परिजनों ने चार युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने युवकों को पूछताछ के लिए पकड़ा और फिर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया।
इस मामले को लेकर मंगलवार को करीब 11 बजे समाजवादी लोहिया वाहिनी के कई कार्यकर्ता थाने पहुंचे और घेराव करते हुए नारेबाजी की। इतना ही नहीं उन्होंने सड़क जाम करने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें शांत कराया। इंस्पेक्टर जयचंद्र भारती ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे। पुलिस घटना की जांच गंभीरता से कर रही है और सबूत जमा किए जा रहे हैं।