फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police's negligence continues to cost them heavily

Fatehpur News: पुलिस को लापरवाही पड़ न जारी भारी

Thu, 10 Apr 2025 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Police's negligence continues to cost them heavily
फतेहपुर। तिहरे हत्याकांड मामले को लेकर डीजीपी से लेकर सीएम तक सख्त हैं। दोनों पल पल की जानकारी ले रहे हैं। एडीजी से भी कानून व्यवस्था को लेकर सवाल किए गए हैं। इतने बड़े हत्याकांड की पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई। वहीं पहले भी हो चुके मारपीट को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए हैं। इसकी गाज किसी पर गिर सकती है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र हथगाम के गांव अखरी में प्रधान रामदुलारी के पुत्र विनोद सिंह उर्फ पप्पू सिंह, अनूप सिंह, विनोद सिंह के पुत्र अभय सिंह को मंगलवार सुबह गांव के ही पूर्व प्रधान सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू सिंह, पुत्र पीयूष सिंह, भूपेंद्र, सज्जन, विवेक और जान उर्फ विपुल ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस तिहरे हत्याकांड की गूंज राजधानी तक पहुंची है।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ और डीजीपी प्रशांत कुमार मामले की हर जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने एडीजी भानू भास्कर से घटना के बाद कई बार बातचीत की। उनके निर्देश पर ही एडीजी मंगलवार रात दोबारा खागा पहुंचे। उन्होंने ही आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर योजना तैयार की। आरोपियों को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया गया। वे बुधवार अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे प्रयागराज को रवाना हुए। उन्होंने प्रधान पुत्र के साथ पुरानी मारपीट व अन्य मामलों की भी जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को नहीं समझा। आरोपी पक्ष पहले भी कई बार आमने-सामने हो चुका था और कुछ महीने पहले पप्पू सिंह से मारपीट भी की थी। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की। आरोपियों पर एक सफेदपोश नेता का संरक्षण की भी खुलेआम चर्चा रही। उनकी वजह से ही आरोपी पक्ष मनबढ़ हो गया था। पुलिस का घटनाओं को नजरअंदाज करना भारी पड़ गया। पुलिस की चूक पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed