{"_id":"62b75b393ec9826a051d860f","slug":"police-video-yuvti-fatehpur-news-knp704299913","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का अश्लील वीडियो वायरल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का अश्लील वीडियो वायरल किया
विज्ञापन
फतेहपुर। शादीशुदा युवती का गांव के एक युवक ने अश्लील वीडियो वायरल किया है। मामले की थाने में सुनवाई न होने पर युवती ने एसपी से शिकायत की है।
थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का आरोप है कि गांव के मुन्ना पासवान ने करीब चार माह पहले उसके अश्लील वीडियो वायरल किए थे। उस समय प्रधान और गांव के सम्मानित नागरिकों के सामने सुलह हुई थी। उसने गलती मानी थी। इसके बाद मुन्ना पासवान मलेशिया में नौकरी करने चला गया। उसके बाद 28 मई को दोबारा वीडियो वायरल किए।
उसकी मां से भी अभद्र बातचीत की। उसने चार जून चौकी हसवा में शिकायत की। पुलिस ने युवक के पिता चौकी ले गई। पूछताछ के बाद चौकी से छोड़ दिया। उसने 20 जून को थाना थरियांव शिकायत की। युवती के मुताबिक वीडियो उसकी शादी के पहले और बाद के हैं। उसकी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद करने में युवक लगा है। प्रभारी निरीक्षक एपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।