{"_id":"605249bc8ebc3ec39577ec63","slug":"police-robbers-car-fathepur-news-lalgang-fatehpur-news-knp6182767173","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून लदे ट्रक लूटने वालों की कार लालगंज से पुलिस ने पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परचून लदे ट्रक लूटने वालों की कार लालगंज से पुलिस ने पकड़ी
विज्ञापन
कोतवाली में खड़ी पकड़ी गई लुटेरों की कार। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। परचून लदे ट्रक लूटने में इस्तेमाल की गई कार को पुलिस ने रायबरेली जिले के लालगंज में पकड़ ली है। ट्रक चालक से पुलिस ने कार की पहचान कराई है।
इससे पहले पुलिस ट्रक बरामद कर चुकी है, लेकिन ट्रक में लदे लाखों के माल का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस अभी तक लुटेरों की पहचान तक नहीं कर सकी है।
कानपुर गंगागंज थाना क्षेत्र के पनकी निवासी अनवर ट्रक में परचून का भाड़ा लादकर सुल्तानपुर जिले के लिए निकला था।
चालक 14 जनवरी की रात शहर कोतवाली क्षेत्र हाईवे के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास रुका था। करीब रात साढ़े 10 बजे कार सवार बदमाशों ने ट्रक चालक कर लिया था।
कार सवार दो लोग ट्रक लेकर फरार हो गए थे। दूसरे दिन चालक कौशांबी जिले के मंझनपुर इलाके खेत पर बंधक मिला था। कौशांबी पुलिस जांच को आई थी।
जिसके बाद ट्रक मालिक गौरव जैन की तहरीर पर पुलिस ने चालक को अगवा कर ट्रक लूट का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस की खोजबीन में प्रतापगढ़ में खाली ट्रक मिला था।
ट्रक मालिक ने करीब 25 लाख का परचून भाड़ा बरामद करने की एसपी से मांग की थी। एसपी के आदेश पर एसएसआई कैलाश नाथ मामले की जांच में लगाए गए।
जांच के दौरान पुलिस रायबरेली के लालगंज पहुंची। लालगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक शातिर की कार पकड़ी है। शातिर पहले भी ट्रक लूट कांड के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
पुलिस ने कार की पहचान ट्रक चालक अनवर से कराई है। ट्रक चालक ने कार को पहचाना है। जिसके बाद पुलिस ने शातिर से पूछताछ की।
शातिर ने कुछ अन्य लोगों को कार देने की बात कही हैं। पुलिस उन लोगों की जांच में जुटी तो उनमें से एक के नैनी जेल में ट्रक लूट कांड में ही बंद होने का पता लगा है।
इस तरह घूम कर पुलिस की कवायद खत्म हो जाती है। पुलिस को शक है कि वारदात में प्रतापगढ़, रायबरेली, प्रयागराज, कौशांबी के बदमाश शामिल हैं। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश होगा।