{"_id":"6273df6fdda4dd052111d3c8","slug":"police-pareshani-jaam-fatehpur-news-knp6950134160","type":"story","status":"publish","title_hn":"नउवाबाग हाईवे पर छह घंटे रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नउवाबाग हाईवे पर छह घंटे रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
जेल के सामने बांदा-टाडा हाइवे में लगे जाम में फसे वाहन। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। नउवाबाग हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते गुरुवार की सुबह लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक यहां पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
वाहन रेंगते रहे। इससे लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी। वहीं जेल रोड पर एक ट्रक के बिगड़ने से भी लगा जाम नउवाबाग हाईवे तक पहुंच गया। इससे स्थिति और खराब हो गई।
नउवाबाग मौजूदा समय यातायात के लिए सिरदर्द बना हुआ है। यहां बांदा से आने वाले मौरंग के डंफर और ट्रकों के पहुंचते ही डाइवर्जन संकरा होने की वजह से वाहनों को मोड़ने में दिक्कत होती है। बड़े वाहनों को दो से तीन बार आगे-पीछे करने के बाद रास्ता मिलता है।
विज्ञापन
जिसकी वजह से पीछे रह गए वाहनों की लाइन लग जाती है। उस पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण हाईवे का जाम अब आम होता जा रहा है।
गुरुवार की सुबह छह बजे वाहनों का फंसना शुरू हुआ और देखते ही देखते जाम लग गया। नउवाबाग में जाम लगने के कारण जीटी रोड की तरफ भी वाहन आकर खड़े होने लगे।
ऐसे में चार पहिया व भारी वाहनों का आना-जाना बंद हो गया। जेल रोड पर एक ट्रक बिगड़ गया तो यहां भी जाम लग गया। दोपहर बारह बजे के बाद यातायात बहाल हो सका।