{"_id":"683b524ae4492705d805cc09","slug":"police-helpless-accused-is-out-of-reach-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-134848-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पुलिस मजबूर, आरोपी पकड़ से दूर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पुलिस मजबूर, आरोपी पकड़ से दूर...
विज्ञापन
बहुआ। भूमि विवाद में रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर जानलेवा हमले में नौ दिन बाद पूर्व प्रधान और उसके सपा नेता पुत्र की गिरफ्तारी में नौ दिन बाद पुलिस नाकाम है। पुलिस की एक टीम आरोपियों की तलाश में बांदा जिला रवाना हुई है। ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा स्थित विजयनगर मोहल्ला निवासी योगेश तिवारी समेत अन्य पर प्लाॅट में 22 मई की रात मिट्टी पुराई के मामले में विवाद हुआ था। भूमि कब्जे को लेकर चक पैगंबरपुर के पूर्व प्रधान शिवभोला सिंह और उसके सपा नेता प्रकाश सिंह और दूसरे बेटे धीर प्रताप सिंह उर्फ धीरू ने गाली गलौज कर रायफल से कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। प्लाॅट मालिक योगेश तिवारी को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी पिता-पुत्रों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में ललौली थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
पुलिस मामले में धीर प्रताप सिंह उर्फ धीरू को 24 मई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। प्रकरण में फायरिंग के आरोपी पूर्व प्रधान शिवभोला सिंह और उसका सपा नेता पुत्र प्रकाश सिंह पुलिस पकड़ से दूर हैं। थाना पुलिस और एसओजी, सर्विलांस की टीम आरोपियों का सुराग लगाने में नाकाम हैं। लोगो के बीच चर्चा है कि फायरिंग का आरोपी शहर में ही एक बड़े नेता के संरक्षण में शरण लिए हुए है।
कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में है। पुलिस को फिलहाल आरोपियों के बांदा जिले में किसी रिश्तेदार के यहां छिपे होने का पता लगा है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीम गठित हैं। टीम बांदा रवाना की गई है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।