फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   police,fathepur news,considers,vicious people,out of jail

जेल में मूर्ति चुराने की योजना का लगा सुराग ...

Thu, 11 Feb 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
police,fathepur news,considers,vicious people,out of jail
फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र के खोटिला गांव से मूर्ति चोरी के पीछे पुलिस जेल से छूटने वाले शातिरों का हाथ मान रही है।
विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि जेल में बड़ा हाथ मारने के इरादे से मूर्ति चोरी की शातिरों ने योजना बनाई होगी। पुलिस ने संदिग्धों की धरपकड़ चालू की है।
जाफरगंज थाने के खोटिला गांव के ग्रामीणों ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। वह जेल से बीते सप्ताह छूटा था।
इसके अलावा करीब दस दिन पहले गहरुखेड़ा गांव का एक शातिर बाइक चोर भी जेल से छूटा है। पुलिस को शक है कि आसपास के गांव के होने के नाते दोनों के बीच पहचान हुई होगी।
वह एक दूसरे से मिलते जुलते रहे होंगे। उन दोनों ने ही जेल में चोरी की योजना बनाई होगी। मामले में सुल्तानगढ़ के एक युवक की तलाश में पुलिस जुटी है।
वह पेशे से बढ़ई है और दो साल पहले मंदिर की कुंडी ठीक करने आया था। उसे मंदिर के बारे में सारी जानकारी है।
उसके खिलाफ भी लूट, चोरी, छिनैती के मामले दर्ज हैं। पुलिस पकड़े गए संदिग्ध की निशानदेही पर गढ़ी गांव दो युवकों की तलाश में पहुंची। हालांकि उनका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

मंदिर की पुजारिन हुई बेहाल
मंदिर में खोटिला गांव की गया श्री अग्निहोत्री (70) करीब दो दशक से पुजारिन है। बुजुर्ग महिला के पति की करीब दो दशक पहले मौत हो गई थी। इसके बाद वह मायके में रहने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सहमति से उसे मंदिर में पूजा पाठ की जिम्मेदार सौंपी गई थी। पुजारिन का मूर्तियां चोरी होने से हाल बेहाल हो गया। पुजारिन ने बताया कि उसके लिए सब कुछ भगवान थे। वह भगवान चोरी करने वालों को कोसती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed