फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police does not show interest in action

कार्रवाई में नहीं दिखाती पुलिस रुचि

Tue, 08 Dec 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Tue, 08 Dec 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Police does not show interest in action

पुलिस चाह ले तो कोई भी बाइक सवार हेलमेट पहने बगैर

विज्ञापन
घर से नहीं निकल सकता। यातायात नियमों के अंतर्गत मोटर व्हीकल एक्ट में इस कानून को भी पारित किया गया है। इसके बाद भी नियमों की धज्जियां उड़ाकर बाइक सवार फर्राटा भरते हैं। पुलिस की कार्रवाइयों के ग्राफ पर नजर दौड़ाने पर नजर आता है कि थानों की पुलिस जरा भी यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जागरूक नहीं है। हेलमेट को लेकर धड़ाधड़ कार्रवाई सिर्फ यातायात पुलिस के ही खाते में दिखाई पड़ती हैं।

नवंबर माह में 697 कुल कार्रवाई
- एक माह में 20 थानों में 364 लोगों पर हेलमेट न लगाने में कार्रवाई हुई  
- यातायात पुलिस ने 333 लोगों पर हेलमेट नहीं लगाने पर कार्रवाई की

1265 लोगों पर कार्रवाई
2015 के नवंबर माह तक में पूरे जिले में 1265 लोगों के खिलाफ हेलमेट न लगाने पर कार्रवाई की गई है। इसमें जिले के 20 थाने और यातायात पुलिस की भी कार्रवाई शामिल हैं।

सिर्फ दो सौ रुपये होता जुर्माना
यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कानून के मुताबिक मोटर व्हीकल एक्ट-1988 की धारा 129 के अनुसार दोपहिया चालकों को हेलमेट पहनना जरूरी है। हेलमेट न लगाने वालों के खिलाफ 200 रुपये का जुर्माना भरना पड़ता है। इसी वजह से जुर्माने को लेकर लोगों में कार्रवाई का डर नहीं है। अगर कोई जुर्माना नहीं भरता है तो उसकी बाइक के कागजात जमा करके चालान किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed