{"_id":"6251c79a00aa593e124a7998","slug":"police-cash-chor-fatehpur-news-knp6903066117","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर घर से नकदी व जेवर किए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़कर घर से नकदी व जेवर किए चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिवलहा। कसरांव गांव में शनिवार की दोपहर चोरों ने एक हेयर कटिंग सैलून के मालिक के घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात पार कर दिए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। पुलिस चोरों का पता लगा रही है।
हथगाम थानाक्षेत्र के कसरांव गांव निवासी मजदूर श्यामलाल कच्चे मकान में रहते हैं। उनका बेटा सचिन ने घर पर ही सैलून खोल रखा है। श्याम लाल व सचिन ने कुछ पैसे जोड़कर पक्का मकान बनाने की योजना बनाई थी। इसके 40 हजार रुपये जोड़कर घर में रखे थे।
शनिवार की दोपहर श्यामलाल घर में ताला बंद करके खेत चला गया। सचिन भी किसी काम से बाहर चला गया। इसी दौरान दोपहर में किसी ने घर का ताला तोड़कर बक्से में रखे 40 हजार रुपये व श्यामलाल की दिवंगत पत्नी के जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन
दोपहर करीब तीन बजे श्यामलाल खेत से लौटा तो घर का ताला टूटा देख दंग रह गया। वह अंदर गया तो बक्सा खुला पड़ा मिला। उससे जेवर व नकदी भी गायब थी। नकदी व जेवर गायब देख वह बिलख पड़ा। उसके रोने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। श्यामलाल ने बताया कि इससे पहले भी उसके घर में दो बार चोरी हो चुकी है।