{"_id":"698248ce7792a8139702253d","slug":"police-arrested-a-man-carrying-a-reward-of-rs-25000-who-had-returned-from-maharashtra-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-148680-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: महाराष्ट्र से लौटे 25 हजार के इनामी को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: महाराष्ट्र से लौटे 25 हजार के इनामी को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
फतेहपुर। करीब एक साल से गैंगस्टर में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शातिर के खिलाफ करीब चोरी, लूट, डकैती के 19 पूर्व के मुकदमे दर्ज हैं। एक साल पहले गैंग पर सदर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।
सदर कोतवाली पुलिस ने जहानाबाद के गणेश सोनी, रशीद खान, चांदपुर के नीरज कुमार और कौशांबी जिला मोहब्बतपुर पइंसा थाने के रमसाहीपुर निवासी अभिजीत उर्फ अपजीत पाण्डेय पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। गैंगस्टर की विवेचना हुसैनगंज पुलिस को मिली थी। आरोपियों में अभिजीत फरार चल रहा था। वह वर्तमान में महाराष्ट्र प्रांत नागपुर जिला के नंदनवन सागर कॉलोनी राजनगर में रह रहा था।
एसपी अनूप सिंह आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम रखा था। एसओजी, इंटेलीजेंस और हुसैनगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार शाम अभिजीत को डलमऊ बार्डर भकुआ तिराहे से गिरफ्तार किया। इंटेलीजेंस प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि गैंगस्टर महाराष्ट्र प्रांत से लौटा है। महाराष्ट्र से लौटने के बाद किसी वारदात को अंजाम देने आया था। उसे गिरफ्तार किया गया है। गैंगस्टर ने अपने गैंग के साथ शहर में 2023 में एआरटीओ कार्यालय की तिजोरी लूट, बाइक शोरूम से बाइक चोरी, हाईवे पर एक कोल्ड स्टोर में चौकीदार को बंधक बनाकर डकैती डाली थी। सीओ सिटी गौरव शर्मा ने बताया कि शातिर इनामी अंतरप्रांतीय स्तर का अपराधी है। कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है। शातिर के खिलाफ जिले के साथ कौशांबी, महाराष्ट्र में कुल 19 मामले दर्ज हैं।