फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   police,arrest,chor

परिवार पर जानलेवा हमले करने वाले दो चोर गिरफ्तार

Sat, 11 Jun 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
police,arrest,chor
फतेहपुर। राधानगर चौकी पुलिस ने शुक्रवार को दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चोरी के दौरान परिवार पर जानलेवा हमला करने की बात भी स्वीकार की है। चोरी के पांच मोबाइल भी बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक चोरी के कई मोबाइल गैर प्रांतों में चल रहे हैं।
विज्ञापन

अंदौली नहर पुलिया के पास पुलिस ने गश्त दौरान गुरुवार रात अनुज कुमार शर्मा निवासी मोहल्ला खुशवक्तराय नगर थाना कोतवाली और अजय साहू निवासी बहुआ थाना ललौली को गिरफ्तार किया है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि अनुज के पास से एक तमंचा, एक मोबाइल बरामद हुआ। दूसरे अजय साहू के पास से चार एंड्रायड मोबाइल बरामद हुए।
विज्ञापन

बताया कि चोरी मोबाइल कम दामों पर बेचते हैं। आरोपियों ने कबूूला कि कलक्टरगंज अभिलाषा गार्डेन के पास 15 अप्रैल की रात एक घर में चोरी के नीयत से घुसे थे। गृहस्वामी राहुल उर्फ मिथुन की नींद खुल गई थी। तभी उस पर लोहे की रॉड से हमला किया था। उसकी पत्नी और बच्ची पर भी हमला कर भाग निकले थे। आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed