फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police administration becomes cautious, will not be forced forcibly

मिला भरोसा: अन्नदाता का साथ देगा व्यापारी समाज

Mon, 07 Dec 2020 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Police administration becomes cautious, will not be forced forcibly
कृषि कानून के विरोध में धरने में बैठे किसानों के समर्थन में मंगलवार को भारत बंद का ऐलान किया गया है। जिसे लेकर जिला प्रशासन ने एक दिन पूर्व से ही होमवर्क पूरा कर लिया। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगा दी और सभी को सुनिश्चित कर दिया कि हाईवे और अन्य मुख्य मार्गों में जाम न लगाया जा सके।
विज्ञापन

इसे लेकर विशेष निगहबानी की जाएगी। जनपद के समस्त थानों और पुलिस चौकियों में व्यापारी संगठनों के साथ बैठकें की गईं। जिसमें सभी को दुकानें और प्रतिष्ठान खुले रखने के लिए सहमत किया गया।
विज्ञापन

व्यापारियों को यह भरोसा दिलाया गया कि कोई जबरन दुकानें बंद कराता है तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कृषि कानून को लेकर अलग-अलग संगठनों और अधिकारियों ने इस तरह से प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान का सहयोग देना व्यापारी का फर्ज
कृषि कानून के मुद्दे पर किसानों की आवाज वाजिब है। किसान जिस तरह से परेशान है। उससे उसका सहयोग देना समाज का फर्ज बन जाता है। हालांकि दुकान बंदी के लिए किसी व्यापारी पर जोर देना उचित नहीं।
- प्रदीप गर्ग, संस्थापक अध्यक्ष, फतेहपुर आदर्श व्यापार मंडल पंजीकृत
किसान के समर्थन में बाजार बंद रखी जाएगी। संगठन ने पहले से ही किसानों का साथ देने का फैसला ले रखा है। एक बात और, अगर किसी ने स्वेच्छा से दुकान बंद कर ली है तो उसे खुलवाने की कोशिश न की जाए।
- किशन मेहरोत्रा, प्रदेश अध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश
किसान का शोषण होता चला आ रहा है। ऐसी दशा में किसान की मदद के लिए अगर हम थोड़ा सहयोग कर सकते हैं। तो इसमें गुरेज कैसा। हमारा संगठन किसानों के भारत बंद का का पूरा सहयोग करेगा।
- रवि प्रकाश दुबे, प्रदेश अध्यक्ष, जिला उद्योग व्यापार मंडल पंजीकृत
भारत बंद के मामले में अभी तक प्रदेश संगठन की तरफ से कोई निर्णय नहीं आया है। हालांकि लगातार संपर्क किया जा रहा है। अभी इस बंदी में शामिल होने या फिर न होने की बात कहना जल्दबाजी होगी।
- राजेंद्र त्रिवेदी, प्रांतीय उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट
मेरी भाकियू नेता राजेश चौहान से दोपहर में बात हुई है। उनका संगठन किसान आंदोलन का पूरा समर्थन करता है। वह किसानों के साथ खड़े हैं। मंगलवार के भारत बंद का भरपूर समर्थन किया जाएगा।

- अजय अवस्थी, जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट
प्रशासन पूरी तरह से एलर्ट मोड पर है, मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। एडीएम समेत सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को लगाया है। हाईवे और अन्य मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति न हो, इसके लिए विशेष निगहबानी की जाएगी। यह सभी पुलिस बल के साथ जिलेभर में गश्त पर रहेंगे। कोई भी यदि कहीं भी किसी व्यापारी का प्रतिष्ठान जबरदस्ती बंद करवाता है तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- संजीव सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed