फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Plenty pudding over , devotees planted Jaykare

खूब बटा हलुआ, भक्तों ने लगाए जयकारे

Sun, 20 Sep 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sun, 20 Sep 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Plenty pudding over , devotees planted Jaykare

गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया... गीतों के बीच भक्त विघ्नहर्ता गौरी पुत्र गणेश की आराधना कर मनोवांछित फल की कामना कर रहे हैं। शहर और ग्रामीणांचलों में सजे गजानन के पांडाल आलौकिक छटा बिखेर रहे हैं। यहां आने वाले भक्त को एक अजब सी शांति मिलती है। सुबह शाम आरती में भक्त एक स्वर से गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगा रहे हैं।

विज्ञापन

शनिवार को शहर के चौक इलाके में सजे गणपति बप्पा के दरबार में भक्तों को जबरदस्त भीड़ रही। भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और विधि विधान से गजानन की पूजा अर्चना की। वहीं महिलाओं ने ढोलक की थाप और मंजीरे की धुन में गीत संगीत से माहौल भक्तिमय बना दिया। इसी प्रकार शहर के कलक्टरगंज में सजे पांडाल में भक्तों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। गौरीपुत्र के दर्शन करने आई भक्त कोमल बाजपेयी ने बताया कि गणेश भगवान सभी कष्टों को पल भर में दूर कर देते हैं। इसी प्रकार भक्त अशोक कुमार, दीपाली तिवारी ने बताया कि हर वर्ष वह गजानन के दर्शन करने आते हैं। सुबह शाम आरती में हिस्सा लेते हैं। कहा कि गणेश सभी देवी देवताओं में प्रथम पूजनीय हैं। इनके आशीर्वाद से सभी बिगड़े कार्य बन जाते हैं। इसी प्रकार शहर के चंदियाना, चौधराना और पक्का तालाब में भी गणेश जी का दरबार सजाया गया है जहां सुबह शाम प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में भक्त पहुंचकर आराधना कर रहे हैं। वहीं शहर के चौक इलाके में गणेश जी के मंदिर में हलुआ का प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों ने आने जाने वाले सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया। सुबह से शुरू हुआ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम देर शाम तक चला। वहीं शाम को सुंदर कांड का पाठ भक्तों ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed