फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pipa bridge was built on Yamuna after 90 days, traffic started

यमुना नदी में बना पीपा पुल, आवागमन शुरू

Mon, 04 Apr 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Pipa bridge was built on Yamuna after 90 days, traffic started
किशनपुर। हर साल दिसंबर महीने में बनकर तैयार होने वाला किशनपुर यमुना नदी पर पीपा पुल बनकर तैयार हो गया। इस पर आवागमन रविवार से शुरू करा दिया गया। इसे 90 दिन बाद बनाया गया है। अब लोगों को नदी पार करने के लिए नाव का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। हालांकि चार पहिया वाहनों के पुल से निकलने पर अभी रोक रहेगी।
विज्ञापन

यमुना नदी में जल का फैलाव अधिक होने के कारण लोक निर्माण विभाग को पीपा पुल बनाने में अधिक मशक्कत करनी पड़ी। हर साल की अपेक्षा पीपा और अन्य सामग्री बढ़ानी पड़ी। इसके बाद पुल तैयार हुआ।
विज्ञापन

पहले यह पुल दिसंबर से जनवरी महीने के बीच बनकर तैयार हो जाता था, इस बार तीन महीने देर से बनकर तैयार हुआ है। पुल बनने से किशनपुर व बांदा जनपद का दांदो घाट जुड़ गया है। ऐसे में किशनपुर का व्यापार गति पकड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना दांदो घाट की ओर से लोग बाजार करने, बच्चे स्कूल, बीमार दवा लेने के लिए नाव से किशनपुर आते थे। पुल बनने से इनका रास्ता सुगम हो गया।
जेई उमेश विश्वकर्मा ने बताया कि चार पहिया वाहनों के लिए रेत में चकरप्लेट नहीं बिछी है, इसलिए चार पहिया वाहन अभी नहीं जा सकते हैं। चकरप्लेट आ चुकी है, जल्द ही रास्ता बनाकर प्लेंटे बिछाई जाएंगी।

इनसेट:
38 साल बाद आखिरी हो सकता है निर्माण
किशनपुर-दांदो घाट पर पर लोक निर्माण विभाग की ओर से 1984 से लगातार पीपा पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इस तरह से करीब 38 साल से यह काम जारी है। वर्ष 2022 का यह निर्माण शायद आखिरी भी हो सकता है, क्योंकि किशनपुर घाट से दांदो के लिए पक्का पुल बनकर तैयार हो रहा है।
इसमें 90 फीसदी से अधिक काम हो चुका है। अगर इस वर्ष पुल बनकर तैयार होता है तो वर्ष 2023 से पीपा पुल की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed