फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Piles of garbage pile up in the district hospital premises, causing problems for patients

Fatehpur News: जिला अस्पताल परिसर में लगे कूड़े के ढेर, मरीज परेशान

Thu, 28 May 2026 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Piles of garbage pile up in the district hospital premises, causing problems for patients
फोटो-29-जिला अस्पताल के शौचालय में लटका ताला। संवाद - फोटो : गौसपुर ​स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट पर बनी दुकान।
फतेहपुर। जिला अस्पताल भले ही मरीजों का उपचार कर रहा हो लेकिन खुद की साफ-सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। परिसर के कई हिस्सों में कूड़े के ढेर और फैली पॉलीथिन मरीजों व तीमारदारों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। खुले में पड़ा मेडिकल कचरा और गर्मी में उठती दुर्गंध से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचते हैं। अस्पताल में 24 घंटे भीड़ बनी रहती है। ओपीडी में प्रतिदिन करीब 1300 से 1500 मरीज इलाज कराने आते हैं। इसके बावजूद परिसर के कई स्थानों पर गंदगी फैली रहती है। कचरा घर की स्थिति भी खराब है। यहां खुले में मेडिकल व अन्य कचरा डाला जा रहा है। जिम्मेदारों की अनदेखी से हालात बिगड़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन

अलियाबाद निवासी तीमारदार विनोद कुमार, चित्तापुर निवासी राकेश धनकामई और दयाराम समेत अन्य लोगों ने बताया कि मुख्य गेट से लेकर वार्डों तक गंदगी फैली हुई है। नालियां बजबजा रही हैं। दिन में किसी तरह समय निकल जाता है लेकिन रात में दुर्गंध के कारण बैठना और रुकना मुश्किल हो जाता है। गंदगी के चलते मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। लोगों का आरोप है कि सफाई कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद नियमित सफाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





शौचालय में लटका ताला
अस्पताल परिसर स्थित शौचालय में अक्सर ताला लटका रहता है। इससे मरीजों और तीमारदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई मरीजों को मजबूरी में परिसर से बाहर बने सार्वजनिक शौचालयों का इस्तेमाल करना पड़ता है।



अस्पताल परिसर में मरम्मत कार्य चल रहा है जिसकी वजह से कुछ स्थानों पर गंदगी जैसी स्थिति बनी हुई है। हालांकि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।


- डॉ. राजेश शर्मा, सीएमएस।

फोटो-29-जिला अस्पताल के शौचालय में लटका ताला। संवाद

फोटो-29-जिला अस्पताल के शौचालय में लटका ताला। संवाद- फोटो : गौसपुर स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट पर बनी दुकान।

फोटो-29-जिला अस्पताल के शौचालय में लटका ताला। संवाद

फोटो-29-जिला अस्पताल के शौचालय में लटका ताला। संवाद- फोटो : गौसपुर स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट पर बनी दुकान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed