फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Phone hacked using an APK file; 50,000 withdrawn from the account.

Fatehpur News: एपीके फाइल से फोन हैक कर खाते से 50 हजार निकाले

Sat, 25 Jul 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Phone hacked using an APK file; 50,000 withdrawn from the account.
किशनपुर। साइबर ठगों ने ई-चालान के नाम पर एपीके फाइल भेजकर एक युवक का मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद उसके बैंक खाते से 50 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रायपुर भसरौल गांव निवासी खेमराज ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को व्हाट्सएप पर ई-चालान एप के नाम से एपीके फाइल भेजी गई। इसे ई-चालान से संबंधित समझकर उन्होंने डाउनलोड कर लिया। इसके बाद मोबाइल पर उनका नियंत्रण कम होने लगा। साइबर अपराधियों ने फोन पे से जुड़ा ओटीपी हासिल कर बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

पीड़ित का बैंक ऑफ बड़ौदा की सरकंडी शाखा में खाता है। खाते से रकम निकलने का संदेश मिलने पर उन्हें ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने साइबर थाने में शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक मो. कमर खान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किसी भी अनजान नंबर से भेजी गई एपीके फाइल डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। ई-चालान या अन्य सरकारी सूचना हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत ऐप के माध्यम से ही जांचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed