फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   People of flood affected villages will get houses

Fatehpur Flood: मंत्री राकेश सचान ने बांटी राहत सामग्री, बोले- ऊंचाई वाले स्थानों पर बसेंगे बाढ़ से घिरे गांव

Tue, 29 Aug 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 29 Aug 2023 01:07 AM IST
सार

Fatehpur News: मंत्री ने एडीएम को टीम गठित कर 15 दिन के अंदर फसलों के नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा किसानों को दिलाने के लिए कहा। कहा कि फसलों के नुकसान का लाभ खेती करने वाले किसान को दिया जाए।

विज्ञापन
People of flood affected villages will get houses
बाढ़ राहत शिविर में राहत सामग्री वितरित करते प्रभारी मंत्री राकेश सचान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में बाढ़ से घिरे गांवों को जल्द ही ऊंचाई वाले स्थानों पर बसाया जाएगा। प्रशासन मकान उपलब्ध कराएगा। गंगा और पांडु नदियों के बाढ़ के पानी के प्रवेश मार्ग पर बंधे (छोटे बांध) बनाए जाएंगे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान महुआ घाटी में बने बाढ़ राहत शिविर पहुंचे और निरीक्षण किया।

विज्ञापन

उन्होंने मौजूद एडीएम विनय कुमार पाठक, एसडीएम मनीष कुमार को बाढ़ व कटान से प्रभावित बिंदकी फॉर्म के ग्रामीणों को ऊंचाई वाले स्थान पर आवास की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया। तीन साल पहले बाढ़ के समय तत्कालीन डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने अभयपुर पानी की टंकी के पास जमीन चिह्नित की थी।
विज्ञापन

डीएम के जाने के बाद प्रशासन ने मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया था। मंत्री ने इस स्थान का मौका मुआयना करने को कहा। आशापुर के पूर्व प्रधान राजेश सिंह चौहान से मंत्री ने हकीकत जानी। वहां पर तीन आवास भी बने हैं। इसी स्थान को टीम गठित कर बिंदकी फार्म को आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्देशित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा दिलाने के निर्देश
सवाल के जवाब में मंत्री ने एडीएम को टीम गठित कर 15 दिन के अंदर फसलों के नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा किसानों को दिलाने के लिए कहा। कहा कि फसलों के नुकसान का लाभ खेती करने वाले किसान को दिया जाए। यहां पर अधिकतर किसान बलकट पर खेती करते हैं। उन्होंने राहत सामग्री वितरित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed