फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   People are coming forward for help

मदद के लिए लोग आ रहे आगे

Tue, 10 Nov 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Tue, 10 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
People are coming forward for help

लोगों की जान बचाने में शहीद हुए होमगार्ड रामशरण के

विज्ञापन
घर जन प्रतिनिधियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार दोपहर सदर विधायक विक्रम सिंह और पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और परिवार को अधिकतम मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

बता दें कि हरिहरगंज रेलवे क्रासिंग में भरत मिलाप मेले में शुक्रवार की रात राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ रहे लोगों को बचाने में होमगार्ड रामशरण की मौत हो गई थी।

जानकारी मिलने पर सोमवार को सदर विधायक विक्रम सिंह समर्थकों के साथ ललौली थाने के कमलापुर स्थित शहीद होमगार्ड के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को 11 हजार रुपये की आर्थिक मदद की।

कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर परिजनों को हर संभव मदद दिलाई जाएगी। कहा कि मृतक होमगार्ड को शहीद का दर्जा दिलाया जाएगा।

इसी प्रकार पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक ने होमगार्ड के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।  कहा कि यदि होमगार्ड मौके पर लोगों की जान नहीं बचाता तो कई लोग दुर्घटना का शिकार होते।

ऐसे में सरकार को उन सभी को मुआवजा देना पड़ता। इस वजह से शहीद होमगार्ड को अधिक से अधिक मुआवजा सरकार को देना चाहिए। वह इसे दिलाने के लिए प्रयास करेंगे। साथ ही शहीद के नाम से गांव में स्मारक भी बनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed