{"_id":"6a0cb2f2ae9da8af3e0dc334","slug":"patients-suffering-from-heat-in-the-district-hospital-brought-fans-from-home-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-155075-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जिला अस्पताल में गर्मी से मरीज बेहाल, घर से लाए पंखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जिला अस्पताल में गर्मी से मरीज बेहाल, घर से लाए पंखा
Wed, 20 May 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Wed, 20 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो-36- जिला अस्पताल में मरीज के लिए लगा फर्राटा पंखा। संवाद
फतेहपुर। जिला अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों का गर्मी से हाल-बेहाल हो रहा है। भीषण गर्मी में मरीजों को राहत नहीं मिल पा रही है। जिले का अधिकतम तापमान मंगलवार को 47 डिग्री दर्ज किया है। बढ़ते हुए तापमान से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। जिला अस्पताल में तीमारदार घरों से पंखे लेकर पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के लिए तीन वार्ड बनाए गए हैं। मंगलवार को पहली मंजिल पर बने महिला वार्ड में 36 मरीज भर्ती थे। दूसरी मंजिल पर बने पुरुष वार्ड में 31 और तीसरी मंजिल पर बने शिशु वार्ड में 11 मरीज भर्ती थे। मरीजों को गर्मी से राहत देने के लिए महिला वार्ड में चार पुरुष वार्ड में तीन व शिशु वार्ड में दो कूलर लगाए गए हैं।
कूलरों के बाद भी गर्मी से मरीजों को राहत नहीं मिल पा रही है। जिला में अस्पताल में ललौली थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव निवासी भर्ती मरीज रविशंकर ने बताया कि रात में करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। दो घंटे के बाद बिजली सप्लाई आने के बाद पंखा व कूलर चालू हो पाए थे। बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद जनरेटर नहीं चलाया गया है। सीएमएस डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि गर्मी में मरीजों को परेशानी न हो, इसके इंतजाम किए गए हैं। अगर यह नाकाफी हैं तो निरीक्षण कर व्यवस्था को ठीक कराया जाएगा।