{"_id":"62a0f6a6b9be772979048454","slug":"pareshani-jaam-pull-fatehpur-news-knp7013524103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपा पुल का पटरा टूटा, बंद रहा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपा पुल का पटरा टूटा, बंद रहा आवागमन
विज्ञापन
बारा पीपे के पुल में फंसी पड़ी ट्रैक्टर ट्राली। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाफरगंज। बांदा जिले को जोड़ने वाले यमुना नदी के पीपा पुल पर मंगलवार सुबह ट्रैक्टर चढ़ते ही उसका पटरा टूट गया। पटरा टूटने से वाहनों का संचालन बंद हो गया। दो घंटे में पटरा सही करके पुल पर आवागमन शुरू कराया गया। दोपहर तीन बजे फिर पुल का पटरा टूटने से आवागमन बाधित हो गया।
खजुहा ब्लाक के बारा गांव के पास यमुना नदी पर पीपा पुल बना है। यह पुल बांदा जिले को जोड़ता है। सुबह नौ बजे पुल टूट गया और वाहनों का आवागमन बंद हो गया। पीडब्लूडी के कर्मचारियों ने किसी तरह से टूटे पटरे को हटा कर दूसरा पटरा लगाया गया। इस पर दोपहर 12 बजे आवागमन शुरू कराया गया।
तीन बजे ट्रैक्टर-ट्राली के पुल पर चढ़ते समय फिर पटरा टूट गया। ट्राली का पहिया पीपे में फंसने के कारण हादसा नहीं हो सका। पीडब्लूडी के कर्मचारियों का कहना है कि मौरंग लोड करके ट्रैक्टर ट्राली को निकालते हैं। इससे ही पटरे टूट जाते हैं।