फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Outrageou staff stopped driving roadways buses

आक्रोशित कर्मचारियों ने काम ठप कर काटा हंगामा

Tue, 09 Jun 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Tue, 09 Jun 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Outrageou staff stopped driving roadways buses

कन्नौज में परिचालक की हत्या की खबर से जिले के रोडवेज कर्मियों में नाराजगी फैल गई। कर्मियों ने काम ठप कर वर्कशाप में प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन


बसें बंद होने से भीषण गर्मी में यात्री बिलबिला उठे। आरएम ने मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन देकर जैसे तैसे कर्मचारियाें को मनाया, तब जाकर शाम करीब चार बसे से बसों का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन



दिल्ली से फतेहपुर आ रही रोडवेज बस में लुटेरों ने परिचालक प्रमोद कुमार पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी। इस खबर से जिले के रोडवेज कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। गुस्साए कर्मचारियों ने सोमवार को हड़ताल कर ऐलान कर दिया। डिपो की एक भी बस नहीं निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघ ने हत्यारों की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को विभाग की ओर से आर्थिक मदद की मांग को लेकर वर्कशाप में जमकर नारेबाजी की। संघ के महामंत्री जयचंद्र का कहना था कि प्रमोद की पत्नी को नौकरी और 10 लाख आर्थिक दी जाए। इसके अलावा जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक दिल्ली रूट की एक भी बस फतेहपुर से नहीं जाएगी। आरएम कानपुर नीरज सक्सेना ने आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन देकर कर्मचारियों को शांत कराया। कर्मचारियों की हड़ताल से दिल्ली, कानपुर, इलाहाबाद रूट के यात्री बस अड्डे पर भटकते रहे। पूछताछ केंद्र तक में ताला बंद होने से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। शाम चार बजे से बसों का आवागमन शुरू होने के बाद यात्रियों को राहत मिली।
वर्जन
‘मृतक के परिवार को बीमा कंपनी से पांच लाख रुपये और पांच लाख रुपये विभाग की ओर से दिलाने की मांग की गई है। एसपी कन्नौज ने शाम तक हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन भी दिया है।
- नीरज सक्सेना, आरएम कानपुर


फोटो 12- पिता की मौत के बाद मृतक के बेटी व बेटा

शादी की सालगिरह पर उजड़ गई मांग
हरीरामपुर गांव निवासी सुशीला की मांग शादी की सालगिरह के एक दिन पहले उजड़ गई। सभी तैयारियां पूरी कर सुशीला उसकी बेटी और बेटा प्रमोद का इंतजार कर रहे थे। तड़के प्रमोद की मौत की खबर पहुंच गई। कन्नौज के गुरुसहायगंज थाना क्षेत्र मेें लुटेरों ने गोली मारकर प्रमोद की हत्या कर दी।
ललौली थाना क्षेत्र के हरीरामपुर गांव निवासी बिहारी सिंह पटेल के पुत्र प्रमोद पटेल का विवाह 12 साल पहले सुशीला देवी के साथ हुआ था। उसी साल वह रोडवेज में संविदा पर परिचालक भी हो गया था। इस समय प्रमोद फतेहपुर डिपो की बस (यूपी 77 टी/1575) में सेवाएं दे रहा था। सोमवार को प्रमोद की शादी की शादी की सालगिरह थी। रविवार रात प्रमोद ने पत्नी सुशीला से बात की थी और हर हाल में सुबह 10 बजे तक घर पहुंचने का वादा किया था। बेटी राखी (11) और बेटे राज पटेल (8) ने भी मम्मी, पापा को विश करने की पूरी तैयारी कर रखी थी लेकिन सुबह सूरज निकलने से पहले मनहूस खबर आ गई। प्रमोद की हत्या की खबर से घर में कोहराम मच गया।

इनसेट
बच्चों का विलाप देख भावुक हो गए आरएम
रोडवेज के संविदा परिचालक प्रमोद पटेल की हत्या की खबर पर फतेहपुर डिपो आए कानपुर रीजन के आरएम नीरज सक्सेना भी मासूम राखी व राज का विलाप देख कर भावुक हो उठे। वह मृतक प्र्रमोद के बेटे और बेटी को सांत्वना देते रहे।


मृतक के परिवार को पांच लाख की मदद
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने रविवार की रात लूटपाट के प्रयास में बदमाशों की गोली का शिकार हुए फतेहपुर डिपो के संविदा कंडक्टर प्रमोद कुमार पटेल के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का फैसला किया है। निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) एचएस गाबा के मुताबिक कंडक्टर ने परिवहन निगम की रकम को लुटने से बचाने के लिए जान न्यौछावर कर दी। प्रमोद की जेब से 27 हजार रुपये बरामद हुए हैं। निगम ऐसे संविदा कंडक्टर के परिवार को पांच लाख रुपये की रकम अनुग्रह राशि के रूप में देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed