फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

Fatehpur News: लापता भाई 12 घंटे बाद कुएं से मिले, फेंकने का आरोप

Tue, 20 Dec 2022 07:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
other
अमौली। घर के बाहर खेलते समय लापता हुए सगे भाई सोमवार सुबह कुएं में पड़े मिले। परिजनों ने कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। भीषण ठंड में रात भर कुएं में पड़े रहने से बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को पहले सीएचसी से हमीरपुर जिला अस्पताल फिर यहां से हैलट कानपुुर रेफर किया गया है। दोनों के सिर और हाथ-पैर में चोटें भी आई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

चांदपुर थाना क्षेत्र के रूरा गांव निवासी राकेश निषाद के पुत्र सूरज (7) और कुलदीप (4) घर के बाहर रविवार शाम खेल रहे थे। करीब छह बजे अचानक लापता हो गए। पिता राकेश शाम करीब साढ़े बजे घर पहुंचा। बच्चों के बारे में पत्नी सुमन से पूछताछ की। बच्चों के लापता होने की जानकारी पर खोजबीन चालू की।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि पड़ोसी दुकानदार श्यामलाल निषाद और शिवप्रताप से जानकारी की। लोगों ने बताया कि शाम करीब छह बजे तक बच्चों को मोहल्ले में घूमते देखा था। राकेश अन्य परिजनों के साथ बच्चों की खोजबीन में जुटे। प्रधान गोविंद के साथ कार से अमौली मेला, बरीपाल, जहानाबाद तक खोजबीन की गई। पूरी रात सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह खेत में पानी लगाने गई गांव की सरिता अलाव के लिए लकड़ी लेने कुएं के पास पहुंची। कुएं से बच्चों के रोने की आवाज
सुन कर उसने ग्रामीणों को खबर दी। करीब 50 फीट गहरे सूखे कुएं में बच्चों का चचेरा भाई लखन उतरा। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। ग्रामीणों की मदद से टोकरी बांधकर बच्चों को बाहर निकाला गया।
दोनों को गंभीर रूप से घायल देखकर सीएचसी पहुंचाया। सूरज के पैर और कुलदीप के हाथ में फैक्चर होना पाया। सिर में भी चोट लगी देखकर डॉक्टर ने हमीरपुर जिला अस्पताल रेफर किया। यहां से हैलट रेफर किया। पिता ने बताया कि बच्चे दहशत में है। वह कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। कुआं घर से करीब 100 मीटर दूर है। इतनी दूर बच्चे जा नहीं जा सकते हैं।

आशंका जताई कि कोई दोनों बच्चों को बहला फुसला कर ले गया और कुएं में धक्का देकर फेंक दिया। थानाध्यक्ष किशन सिंह ने बताया कि वह मौके पर पहुंचे थे। बच्चों से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन वह डरे हुए हैं। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed