{"_id":"63a0bd256a0b4e59153952e9","slug":"other-fatehpur-news-knp734393599","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हाईकोर्ट अपील के लिए बंदियों को दिलाएं वकील-जिला जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हाईकोर्ट अपील के लिए बंदियों को दिलाएं वकील-जिला जज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जिला कारागार का सोमवार को जिला जज ने निरीक्षण किया। जेल में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। जिला जज रणंजय कुमार वर्मा ने आर्थिक रूप से कमजोर बंदियों को सरकारी खर्चे पर जिला कोर्ट, हाईकोर्ट स्तर पर अपील के लिए वकील उपलब्ध कराने की बात कही। चार दिवसीय लोक अदालत में छोटे-छोट वादों में निरुद्घ बंदियों को वाद अभियान चलाकर निस्तारण के आदेश दिए।
कारागार का रणंजय कुमार वर्मा, डीएम श्रुति, एसपी राजेश कुमार सिंह जेल चिकित्सालय, दवा भंडारण कक्ष, चिकित्सा कक्ष, पाकशाला, बैरिकों का निरीक्षण किया। दवा भंडारण कक्ष में दवाओं के उपयोग और वैधता की जांच की। पाकशाला में भोजन की गुणवत्ता परखी। निरुद्ध बंदियों की समस्याओं को सुना और विधिक सहायता के लिए जेल अधीक्षक मो. अकरम खान को निर्देश दिए। जेल में दिव्यांग बंदियों को विकलांग प्रमाण पत्र, रेल पास वितरित किए।
तिनका-तिनका फाउंडेशन की ओर से मानवाधिकारी दिवस पर सम्मानित बंदी राघवेंद्र को प्रमाण पत्र दिया गया। राघवेंद्र जेल में निरक्षर पहुंचे थे। पढ़ना लिखना सीखा और निरुद्ध बंदियों को क्षेत्र की समाचार पत्र प्रतिदिन पढ़कर सुनाने का काम करते हैं। इस मौके पर सीजेएम राजबाबू भी मौजूद रहे।