फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

भतीजे की पिटाई से घायल चाचा की मौत, कोहराम

Thu, 29 Jul 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
other
बहुआ। दरियापुर गांव में जमीन को लेकर हुए झगड़े में घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। झगड़ा 26 जुलाई को हुआ था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई है।
विज्ञापन

प्यारे लाल (48) का 26 जुलाई को उसके भतीजे रामदयाल से खेतों को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि झगड़े में रामदयाल ने चाचा को लाठी से जमकर पीटा था। जिससे उनका सिर फट गया और वह घायल होकर बेहोश हो गए थे। परिजन उन्हें बहुआ से सदर अस्पताल ले गए थे। जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें कानपुर ले जाया गया। परिजन उनका इलाज एक निजी अस्पताल में करा रहे थे। पुलिस ने शिकायत पर मारपीट कर मरणसान्न कर देने का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

मंगलवार की रात इलाज के दौरान कानपुर में प्यारे लाल ने दम तोड़ दिया। यह देख उसकी पत्नी उर्मिला बिलख पड़ीं। प्यारे लाल के दो पुत्र सुरेश व अमरजीत हैं। उर्मिला ने पति के निधन की खबर पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई है। आरोपी भतीजे रामदयाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष ललौली सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed