{"_id":"5f1496278ebc3e638150a995","slug":"other-fatehpur-news-knp5721366162","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर सो रही महिलाओं के जेवरात नोचकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर सो रही महिलाओं के जेवरात नोचकर भागे बदमाश
विज्ञापन
चौडगरा (फतेहपुर)। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा चौकी क्षेत्र में बदमाशों ने शनिवार रात धमाचौकड़ी मचाई । घर के बाहर सो रही दो महिलाओं के कान और गले से जेवरात नोचकर बदमाश भाग निकले। घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा ओवरब्रिज के पास हाइवे पर सुरेंद्र पटेल का घर है। उनकी पत्नी रेखा घर के बरामदे में सोई थीं। रात करीब डेढ़ बजे बदमाश पहुंचे। रेखा के सोते समय कान के दो बाले और गले से चेन नोचकर भाग निकले। महिला की चीख सुनकर परिवार की नींद खुली। महिला के कान में चोट लगी थी। परिवार के लोग बाहर निकले। परिजनों ने बताया कि बाइक सवार दो लोगों को भागते देखकर पुलिस को सूचना दी। जेवरातों
की कीमत करीब 60 हजार बताई है। दूसरी वारदात हरदौरपुर गांव में हुई। यहां चुनका निषाद की पत्नी सांवली देवी घर के बाहर सो रही थी। लुटेरों ने सोते में सांवली देवी के कान का टाप्स नोचकर भाग निकले। टाप्स नोचते ही कान से खून बहने लगा। इसी गांव के माता प्रसाद घर के बाहर सो रहे थे। चारपाई पर उनका कुर्ता लेकर भाग निकले। कुर्ते में दो सौ रुपये रखे थे। चौथी घटना मौहार गांव में शिवराम सिंह के घर में हुई। कुर्ते में डेढ़ सौ रुपये थे। कुर्ता समेत रुपये लेकर फरार हो गए। चोरी की बढ़ती घटनाओं ग्रामीणों में भय का माहौल है। चौकी प्रभारी प्रशांत कटियार मौके पर जांच को पहुंचे। थानेदार अनूप सिंह ने बताया घटनाओं की जांच की जा रही है।