फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

खागा के 30 मोहल्लों के बदले जाएंगे नाम

Mon, 20 Jul 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
other
खागा। नगर पंचायत खागा के कुछ वार्ड और उनके मोहल्ले के नाम बदले जाएंगे। वार्डों के नए नाम पर लोगों से राय भी ली जा रही है। ईओ खागा लालचंद्र मौर्य ने बताया कि अभी केवल 30 मोहल्लों के नाम पर विचार हो रहा है। एकराय होने के बाद प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन

कस्बे के नया पुरवा को सुजान सिंह नगर और मुसवापर मोहल्ले को अब्दुल कलाम नगर के नाम से जाना जाए तो कैसा रहेगा, यह सवाल नगर पंचायत खागा की ओर से अपने बाशिंदों से पूछा जा रहा है और इस पर लोगों के रुझान मांगे जा रहे है। मोहल्ले के लोग सीधे या अपने सभासद के के माध्यम से राय दे सकते हैं। यह पहल नगर पंचायत द्वारा शुरू कर दी गई है। ईओ ने बताया कि जल्द ही इसे बोर्ड की बैठक में रखकर इसे हरी झंडी देने का
विज्ञापन

काम किया जाएगा। पास होने पर उसे अमल में लाया जाएगा। इसके साथ ही खागा में लोगों के मकान नंबर नहीं है। नगर पंचायत इस योजना में मकान नंबर को भी शामिल कर रहा है। हर मोहल्ले के घर का एक नंबर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानू का पुरवा के रहने वाले कुछ लोगों ने नगर पंचायत में अपने मोहल्ले को आदर्श नगर नाम देने की बात रखी है। यह मोहल्ला आदर्श नगर पंचायत खागा कार्यालय के नजदीक है। इसी तरह से नीम टोला को आजाद नगर तो किसी मोहल्ले को सुभाष नगर का नाम देने पर विचार हो रहा है। न्यून गढ़ी को वीरांगना ऊदा देवी का नाम दिए जाने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed