{"_id":"5efa31d68ebc3ea14a4d9f16","slug":"other-fatehpur-news-knp568346038","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटा से बंद 50 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटा से बंद 50 गांवों की बिजली
विज्ञापन
धाता। कौशांबी की 132 केवीए लाइन से निकली 33 केवीए लाइन का फाल्ट 24 घंटे बीतने के बाद भी सही नहीं हो सका। करीब 50 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल हैं।
सिराथू 132 केवीए उपकेंद्र से धाता और अहमदपुर कुसुंभा उपकेंद्र को बिजली सप्लाई मिलती है। रविवार शाम 33 केवीए लाइन में फाल्ट हो गया। उपकेंद्र के कर्मचारी सुबह फाल्ट ढूंढने में लग गए, लेकिन शाम तक फाल्ट नहीं मिल सका। बिजली न आने की वजह से कस्बा की जलापूर्ति बंद है और लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। वहीं निजी नलकूप न चलने की वजह से किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिन किसानों को धान
की रोपाई करानी थी, वह खेत में पानी नहीं भर सके। इसलिए रोपाई का काम बंद करना पड़ा। अवर अभियंता चंद्रमा प्रसाद यादव ने बताया कि कौशांबी से उपकेंद्रों की दूरी अधिक होने से फाल्ट को ढूंढने में दिक्कत होती है। साथ ही दिन में हुई बारिश की वजह से फाल्ट सही नहीं हो पाया है। जल्द ही उपकेंद्र के सभी फीडरों की आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।