फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

पत्नी मायके जाने के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 29 Jun 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
other
बहुआ (फतेहपुर)। पत्नी के मायके जाने के दो दिन बाद पति ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के ओती गांव निवासी प्रेम सिंह का बेटा जंगबहादुर सिंह उर्फ दारा सिंह (35) की पत्नी रिंकी सिंह शुक्रवार को मायके तिलहापुर कौशांबी शादी समारोह में शामिल होने गए थे। मायके जाने से पहले किसी बात पर पत्नी से विवाद हुआ था। वह रात को कमरे में सोने गया था। कमरे में दारा का पंखे के हुक से शव लटकता देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। दो गमछे जोड़कर फांसी का फंदा बनाया था। उसके पिता सेवानिवृत्त अध्यापक है। वह पिता के साथ कृषि कार्य में हाथ बंटाता था। पिता ने बताया कि बेटा कई दिन से परेशान रहता था। सूचना पर पत्नी रिंकी सिंह ससुराल लौटी। पति का शव देखकर हाल बेहाल हो गया। दो बेटे आदर्श और दीप सिंह हैं। जवान बेटे की मौत से पिता प्रेमसिंह बदहवास थे। चौकी प्रभारी उमाकांत यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

करंट की चपेट में मासूम की मौत
बिंदकी। पंखे को छूने से रविवार को बच्ची करंट की चपेट में आ गई। वह गंभीर रूप से झुलस गई। सीएचसी में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी श्याम दास की बेटी महक उर्फ नैना (8) कमरे में खेल रही थी। कमरे में फर्राटा पंखा चालू था। पंखा छू लेने से करंट की चपेट में आ गई। वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बच्ची के पिता श्याम दास शटरिंग कारीगर है। सात साल बाद इकलौती बेटी पैदा हुई थी। उसकी मौत से मां संगीता और पिता का हाल बेहाल दिखा।
मवेशी से टकरा कर बाइक सवार घायल
बिंदकी। जाफरगंज थाना क्षेत्र के डांडा अमौली गांव निवासी राकेश कुमार निषाद (30) गांव के अर्जुन (28) के साथ बाइक से बिंदकी आए थे। यहां से लौट रहे थे। ललौली रोड पंजाब नेशनल बैंक के पास बाइक के सामने मवेशी आने से टकरा गए। घायलों को बिंदकी सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक राकेश कुमार जिला अस्प्ताल रेफर किया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाया था। संवाद

शराब संग आरोपी को पकड़ा
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के कंजरन डेरा तिराहा मोड़ के पास से पुलिस ने 40 लीटर शराब के साथ आरोपी को पकड़ा है। एसओ रवी सिंह ने बताया कि शंकरपुरवा निवासी राजेश उर्फ विष्णु से दो जरीकेन में चालीस लीटर शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed