फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

फायरिंग कर इलाकों को दहलाने वालों पर एफआईआर

Mon, 29 Jun 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। शहर के दो इलाकों में 26 जून की रात ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस पहले फायरिंग को नकारने में जुटी थी। घटनाक्रम के दौरान फायरिंग की रिकार्डिंग भी वायरल हुई है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तार नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास रुपवती कालोनी निवासी विवेक सिंह गौर की ओर से पथरकटा चौराहा निवासी विक्रम सिंह उर्फ जानी परिहार, राहुल परिहार, भूपेंद्र सिंह उर्फ सोनू परिहार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विवेक सिंह ने बताया कि 26 जून की रात करीब साढ़े नौ बजे आवास विकास सिविल लाइन अचानक फायरिंग की आवाज सुनाई दी। मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकले। मनभावन स्कूल के पीछे गली में चाचा अजय सिंह का निर्माणाधीन मकान है। उनके घर में ताबड़तोड़ फायरिंग की जा रही थी। घटना से पहले पथरकटा चौराहे पर दीपू पटेल के घर का सीसीटीवी कैमरा आरोपियों ने तोड़ा है। कैमरा तोड़ने के बाद कई राउंड फायरिंग की। सीसीटीवी कैमरे में फायरिंग की आवाज रिकार्ड हुई है। नौ राउंड फायरिंग की गई है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट
लाइसेंसी असलहों का होता दुरुपयोग
एक दूसरे पर हमले और फायरिंग का दो माह के भीतर तीसरा मामला उजागर हुआ है। दोनों पक्षों से लाइसेंसी असलहों का दुरुपयोग किया जाता है। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। असलहों पर कार्रवाई का कदम उठाने में पुलिस बैकफुट पर है। पुलिस कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले बुलंद है। पुलिस प्रशासन के दोनों पक्षों के आगे बेबस नजर आती है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि असलहों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed