{"_id":"5ef8e8008ebc3e4322364b79","slug":"other-fatehpur-news-knp5681610162","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबूनगर उपकेंद्र की सुबह चार घंटा बंद रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबूनगर उपकेंद्र की सुबह चार घंटा बंद रही बिजली
विज्ञापन
फतेहपुर। बारिश में जिलेभर की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। आबू नगर उपकेंद्र की सुबह चार घंटा बिजली बंद रही। इससे आईटीआई रोड, पटेल नगर चौराहा, शादीपुर, चित्रांश नगर, नई तहसील, अस्ती मोहल्ला प्रभावित रहे और यहां बिजली न आने की वजह से जलापूर्ति भी बंद रही।
राधानगर से आबूनगर उपकेंद्र को आने वाली 33 केवीए लाइन में सुबह छह बजे फाल्ट हो गया। करीब छह किमी की लाइन में उपकेंद्र के कर्मचारियों को फाल्ट ढूंढने और सही करने में चार घंटा लग गए। साढ़े दस बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इसी प्रकार थरियांव प्रतिनिधि के अनुसार असोथर उपकेंद्र के सरकंडी गांव की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। 11 केवीए हाईटेंशन लाइन में रोज कहीं न कहीं फाल्ट हो जाता है। तीन दिन पहले
बारिश में 11 केवीए लाइन का एक खंभा टूट जाने की वजह से सरकंडी के पांच मजरों की बिजली सप्लाई बंद रही है। खंभा लगाकर बिजली सप्लाई चालू की गई, लेकिन बिजली सप्लाई अभी भी सही ढंग से नहीं मिल रही है। ग्रामीण मुकेश अवस्थी, संतोष अवस्थी और सीताराम पासवान ने बताया कि विभाग की लापरवाही से बिजली सही ढंग से नहीं मिल पाती है। एक बार फाल्ट हो गया तो उसको सही करने में दो से तीन दिन लग जाते हैं।
विज्ञापन
तीन दिन से दो गांव की बंद बिजली आपूर्ति
63- हुसैनगंज क्षेत्र में टूटा पड़ा बिजली का खंभा
तीन दिन से दो गांवों की बत्ती गुल
हुसैनगंज। शुक्रवार की बारिश में टूटा बिजली का खंभा जस का तस पड़ा हुआ है। तीन दिन से क्षेत्र के गढ़ीवा, कबीरपुर की बिजली सप्लाई बंद है। इसमें कई निजी नलकूप भी शोपीस बने हुए हैं। गढ़ीवा के रामभवन विश्वकर्मा का कहना है कि खंभा शुक्रवार की रात बारिश के साथ तेज हवा में टूट गया था। उपकेंद्र के कर्मचारियों को सूचना दी गई तो इस लाइन की बिजली काट दिए हैं। टूटे खंभे को सही कराने की सुधि नहीं ले रहे हैं। किसान अम्बोल यादव का कहना है कि धान की रोपाई करानी है। नलकूप में बिजली न आने की वजह से खेती का काम बंद हो गया है। जेई बसंतलाल का कहना है कि टूटे खंभे को बदलने के लिए इस्टीमेट बनाकर स्टोर में जमा कर दिया गया है। वहां से खंभा मिलते ही लगा दिया जाएगा।
दो ट्रांसफार्मरों फुंकने से 300 गांवों में अंधेरा
जोनिहा। कस्बा स्थित बिजली उपकेंद्र से महज सौ मीटर की दूरी पर लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इससे पहले पखवारे भर पहले 25 केवीए का एक और ट्रांसफार्मर जल गया था। इनमें से 63 केवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार को देर शाम लगाया गया था। रात भर यह चार्ज हुआ और दूसरे दिन शनिवार सप्लाई आने के दो घंटे बाद तेज धमाके के साथ फुंक गया। कस्बे के नफीस अहमद, सुरेंद्र यादव, शिवम, बबलू ,रामबाबू, भगवानदीन, धर्मपाल का कहना है कि कूलर पंखे मोबाइल सबमर्सिबल कल कारखाने शोपीस बने हैं। अवर अभियंता प्रमोद कुमार का कहना है कि 25 केवीए का ट्रांसफर मौके पर नहीं है। एक-दो दिन में आते ही लगा दिया जाएगा। 63 केवीए ट्रांसफार्मर की जानकारी अधिकारियों को दी जा चुकी है।