{"_id":"5ef79abb8ebc3e430b255d46","slug":"other-fatehpur-news-knp5679918128","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई फायरिंग के गूंजे शहर के दो इलाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई फायरिंग के गूंजे शहर के दो इलाके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच तनातनी के माहौल में शुक्रवार रात फिर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की गई। फायरिंग से आवास विकास और पत्थरकटा चौराहे के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर जांच को पहुंची। सीसीटीवी फुटेज खंगाले है। पुलिस पुरानी खुन्नस का मामला मान रही है।
शहर कोतवाली पत्थरकटा चौराहा निवासी दीपू पटेल पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा है। कैमरे को दो इलाके के युवक डंडे से तोड़ते दिखे हैं। एक पिस्टल निकालता है। कैमरा टूटने से बंद हो जाता है। दीपू के पिता श्यामलाल की ओर पुलिस को तहरीर दी गई कि कैमरे तोड़ने के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। हमलावरों ने पुरानी खुन्नस में दरवाजे पर चढ़कर फायरिंग की है। यहां के बाद हमलावर आवास विकास पहुंचे। यहां रिंकू सिंह लोहारी के निर्माणाधीन घर में फायरिंग की गई। गेट पर गोली लगने के निशान हैं। रिंकू सिंह के भतीजे विवेक सिंह की ओर से कोतवाली पुलिस को फायरिंग किए जाने की तहरीर दी गई है।
30 मई को पथरकटा चौराहे में हमलावर पक्ष की कार में एक माह पहले गोलियां चलाई गई थी। पक्ष के दो लोग मारपीट में घायल हुए थे। घटना में हमलावर पक्ष की ओर से रिंकू सिंह लोहारी, दीपू पटेल समेत 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। दोनों पक्ष असरदार होने की वजह पुलिस ने किसी पक्ष की धरपकड़ नहीं की थी। नतीजे के तौर पर शुक्रवार रात फायरिंग मानी जा रही है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया घटना की जांच की जा रही है। दोनों पक्ष वर्चस्व को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाते हैं।
विज्ञापन
इनसेट
दोनों गुट सत्ता पक्ष के करीबी
दोनों पक्ष के सिर पर सत्ता पक्ष का ओहदेदार नेताओं का हाथ है। पुलिस भी नेताओं के इशारे पर काम करने की भूमिका में है। पक्षों के बीच लगातार एक दूसरे मारपीट फायरिंग किए जाने से शहर में गैंगवार जैसे हालात पैदा हो गए है। विवाद की शुरूआत पक्षों के बीच जमीन के मामले में हुई थी। दो माह में तीसरा मामला सामने आया है। सीओ सिटी केडी मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की तलाश की जाती है। वह लोग सामने नहीं आते हैं।