फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

बड़ी की शादी का कर्ज नहीं चुका सका किसान छोटी को बोझ मान सदमे में दी जान

Sun, 28 Jun 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
other
थरियांव(फतेहपुर)। बड़ी बेटी की शादी में लिया कर्ज न चुका पाने से परेशान किसान ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। दूसरी बेटी की शादी को लेकर भी परेशानी बढ़ रही थी। आर्थिक परेशानी से जूझ रहे परिवार में मुखिया की मौत से मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

असोथर थानाक्षेत्र के सातोंपीत गांव निवासी कैलाश लोधी (38) रात को खाना खाने के बाद कमरे में चले गए। पत्नी बुधनी की भोर पहर नींद खुली तो पति को आंगन के जाल में नायलोन की रस्सी से फंदे पर लटका देख चीख पड़ीं। परिवार व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतारा गया। बुधनी ने बताया कि एक साल पहले बड़ी बेटी सुलोचना की शादी के लिए पति ने तीन-चार लोगों से करीब एक लाख कर्ज लिया था। अब दूसरी बेटी लक्ष्मी (18) शादी के लायक है। उसकी शादी की जिम्मेदारी थी। इससे पति परेशान रहते थे। सिर्फ 10 बिस्वा खेत हैं। खेती और मजदूरी से परिवार का भरण-पोषण होता था। इससे कर्ज चुकाना मुश्किल था। पति हर शाम कर्ज की बातें कर गमगीन हो जाते थे। घर में बूढ़ी मां चंद्रकली, तीसरी बेटी खुशी (15), दो बेटे अखिलेश (17), कमलेश (9) हैं। कैलाश का छोटा भाई संतोष कुमार मानसिक रूप से बीमार है। पति ही परिवार का इकलौता सहारा थे। एसओ आशीष सिंह ने बताया कि परिवार के लोग आर्थिक हालत ठीक न होने को आत्महत्या की वजह बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed