फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   OTHER

तीन दुकानों के शटर तोड़कर दो लाख की नकदी चुरा ले गए

Sun, 28 Jun 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
OTHER
औंग(फतेहपुर)। कस्बे में चोरों ने तीन दुकानों के शटर तोड़ दिए। सीताराम वस्त्रालय से चोर एक लाख 95 हजार रुपये, सोने की अंगूठी ले गए। यह दुकान थाने और पिकेट प्वाइंट से करीब पचास मीटर की दूरी पर है। बाकी दो दुकानों से भी चोर नगदी ले गए। एक ही रात तीन दुकानों में चोरी की वारदात से व्यापारियों में दहशत है।
विज्ञापन

औंग कस्बे में हाईवे पर नंदू गुप्ता की सीताराम वस्त्रालय के नाम से कपड़े की दुकान है। सकूरा मार्ग पर अतुल पटेल और सेवानिवृत्त फौजी पूरन की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। कपड़े की दुकान थाने से 50 मीटर की दूरी पर है। यहां पिकेट प्वाइंट भी है। नंदू गुप्ता शनिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे। शटर टूटा देखकर सन्न रह गए। नंदू गुप्ता ने बताया कि दुकान में घुसने से पहले चोरों ने सीसीटीवी कैमरों का तार काटा है। इसके बाद अंदर घुसे। गुल्लक का लॉक तोड़कर एक लाख 95 हजार रुपये, सोने की आठ ग्राम की अंगूठी और कपड़े भी ले गए। नगदी किसी को देने के लिए शुक्रवार को बैंक से निकाली थी। रास्ते में लूटपाट के खतरे को भांपकर दुकान में नगदी और अंगूठी छोड़ दी थी। चोर कैमरे का डीवीआर, स्क्रीन भी उठा ले गए।
विज्ञापन

सकूरा मार्ग के दुकानदार अतुल पटेल ने बताया कि चोरों ने शटर और ताला तोड़ दिया। काउंटर का लॉक तोड़कर तीन हजार रुपये ले गए। वहीं दुकानदार पूरन फौजी ने बताया कि चोरों ने शटर तोड़ दिया। यह गुल्लक से तीन-चार सौ रुपये चुराकर ले गए। इसमें इतने रुपये ही थे। गोदाम में सीमेंट की बोरी रखी हैं। इन दोनों दुकानों में भी कैमरे लगे हैं। यह कई दिनों से बंद हैं। चोरों ने इनसे छेड़छाड़ नहीं की। दुकानदारों के मुताबिक चोरों ने वारदात से पहले सभी दुकानों में पहुंचकर जानकारी जुटाई। पूरी प्लानिंग से वारदात को अंजाम दिया गया। कपड़े की दुकान में कैमरा चालू रहता था। एसओ बृजेश बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
चोरी की वारदातों से व्यापारियों में दहशत
चोरी की वारदातों से व्यापारियों में दहशत है। व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकिशोर पटेल ने रात में पुलिस गश्त पर खानापूरी का आरोप लगाया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजेश पटेल ने कहा कि पुलिस को छानबीन कर जल्द खुलासा करना चाहिए। व्यापारी अखिलेश पटेल, चंद्रपाल कन्नौजिया, विकास पटेल, उस्ताद पटेल, विवेक ,शरद सोनी, रामजी पटेल आदि ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने और घटनाओं के खुलासे की मांग की है।

आपराधिक वारदातों पर जताई नाराजगी
फतेहपुर। उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष ने औंग कस्बे में चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस पर निशाना साधा। शहर के आईटीआई रोड स्थित एक पैलेस में संगठनात्मक बैठक में संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि व्यापारी वर्ग आपराधिक वारदातों का शिकार हो रहा है। औंग की घटना से साफ है कि पुलिस का अपराधियों में खौफ नहीं है। इस मौके पर मनोज साहू, कृष्ण कुमार तिवारी, अशरफ अली, अंचल रस्तोगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed