फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   OTHER

घरों से भागने के बाद दस किलोमीटर दूर आकर चुनी मौत .

Wed, 17 Jun 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
OTHER
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के देहुली गांव में जान गवांने वाले प्रेमी युगल घरों से दस-दस किलोमीटर दूर चलकर पहुंचे थे। घटनास्थल में दोनों देर शाम तक पहुुंचे होगे। वह घटना के लिए आसपास की जगह चुनते तो शायद पकड़े जा सकते थे। इसी वजह से दूर की जगह चुनी। घटना से दोनों परिवार के लोगों का हाल बेहाल दिखा। परिवार जान गवांने वालों के बारे में बातचीत से भी बचते रहे।
विज्ञापन

बरई खुर्द गांव के प्रदीप के घर से रोड के रास्ते देहुली गांव की दूरी करीब दस किलोमीटर है। लड़की मीरा के गांव नयापुरवा से भी दूरी नौ किलोमीटर है। घर से दोनों के इतनी दूर आकर जान गवांना लोगों के जेहन में सवाल पैदा कर रहा था। पुलिस ने कयास लगाए कि उन लोगों के अचानक गायब हो जाने के बाद परिवार के लोगों ने खोजबीन में जुट जाते। इसी वजह से भरी दोपहर को मोबाइल छोड़कर घरों से चुपचाप निकले। लंबी दूरी तय करने के बाद देर शाम घटनास्थल पहुंचे। दोनों ने आखिरी इच्छा शादी की पूरी की। उसके बाद आत्महत्या की। ग्रामीणों की करीब सुबह सात बजे हाल बेहाल पड़े मिले। डाक्टर एके सचान ने बताया कि जहर खाने की मात्रा के अनुसार शरीर में असर करता है। जहर खाने के आधे से एक घंटे के भीतर मौत हो सकती है। कयास लगाए दोनों ने जहर सुबह करीब छह बजे खाया होगा। दोनों परिवार के बड़े थे। उन पर परिवार की जिम्मेदारियां भी थी। लड़की से छोटी पांच बहनें और एक भाई है। उसकी मां का मार्च्युरी हाउस में बदहवास दिखी। पिता कृषि और मजदूरी करता है। उधर, लड़के के पिता गुजरात से मजदूरी करते थे। वह लाकडाउन में वापस लौटे थे। उससे छोटा भाई और एक बहन है। बेटे की मौत से पिता मार्च्युरी हाउस के पास जमीन में बदहवास पड़ा दिखा। दोनों परिवार के लोगों में घटना से सद्मे में रहे।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed